- Hindi News
- Career
- UPSC Civil Services Prelims Result 2026 Released | DAF Form For Mains
- कॉपी लिंक
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट 15 जून को देर रात जारी किया। कुल 13,343 कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा क्वालीफाई की है।
अब 13,343 कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे, ये परीक्षा 933 पदों के लिए हुई है। इस साल 2025 के मुकाबले कम कैंडिडेट्स क्वालीफाई हुए हैं।
UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में कुल 14,161 कैंडिडेट्स क्वालीफाई हुए थे।

24 मई को 2 शिफ्ट में हुई एग्जाम
UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 24 मई 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन (GS) का पेपर हुआ, जबकि दूसरी शिफ्ट में सीसैट (CSAT) हुआ था ।
933 पदों पर होगी भर्ती
इस साल UPSC प्रीलिम्स एग्जाम के लिए 8.19 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इंटरव्यू के बाद टोटल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह एग्जाम 83 शहरों के 2,072 सेंटर्स पर आयोजित किया गया था। । आयोग द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक 5.49 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
मेन्स के लिए भरना होगा डीएएफ फॉर्म
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम के लिए DAF-I (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) भरना होगा। ये फॉर्म 19 जून से ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होगा। कैंडिडेट्स 28 जून तक इस फॉर्म को भर सकेंगे।
परीक्षा के चार दिन बाद जारी हुई आंसर की
इस बार UPSC ने परीक्षा के केवल चार दिन बाद 28 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर एक नया कदम उठाया। पहले आमतौर पर आंसर-की पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी की जाती थी। जारी आंसर-की में यह भी बताया गया कि 100 प्रश्नों में से एक प्रश्न को हटाया गया है।
21 अगस्त को मेन्स एग्जाम
UPSC द्वारा मेन्स एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त को किया जाएगा। मेन्स में 9 क्वेश्चन पेपर होते हैं। मेन्स एग्जाम में सफल हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन मेन्स और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।
21 अगल-अलग ग्रुप ए और बी सेवाओं में भर्ती
UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकारी की 21 अगल-अलग ग्रुप ए और बी सेवाओं में भर्ती की जाती है। इनमें आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के अलावा भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा, भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा, भारतीय व्यापार सेवा जैसी अन्य सेवाएं शामिल हैं। उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन रैंक, कैटेगरी और वरीयता के आधार पर किया जाएगा।
—————-
ये खबर भी पढ़ें
इस साल से आईआईटी कानपुर लॉन्च करेगा साइबर सिक्योरिटी कोर्स:जेईई एडवांस्ड स्कोर जरूरी नहीं, 60 सीटों पर एडमिशन

IIT कानपुर अपने नए एकेडमिक सेशन से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर ने नए यूजी प्रोग्राम के तहत बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी कोर्स की शुरुआत की है। कोडिंग, एथिकल हैकिंग और डिजिटल सिक्योरिटी की दुनिया में करियर बनाने वाल कैंडिडेट्स साइबर सिक्योरिटी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
