अब मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट की ग्लोबल लीडर बन चुकी इस कंपनी ने अपनी पॉपुलर कैफे रेसर बाइक कॉन्टिनेंटल जीटी 650 (Continental GT 650) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है।
| रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650 की कीमतें | |
|---|---|
| वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत |
| रॉकर रेड (ब्लैक-आउट इंजन, कास्ट-एलॉय व्हील्स) | ₹3.58 लाख |
| ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन (पॉलिश किया हुआ इंजन, स्पोक व्हील्स) | ₹3.58 लाख |
| एपेक्स ग्रे (ब्लैक-आउट इंजन, कास्ट-एलॉय व्हील्स) | ₹3.81 लाख |
| मिस्टर क्लीन (पॉलिश किया हुआ इंजन, स्पोक व्हील्स) | ₹3.88 लाख |
मोटरसाइकिल में क्या नया मिलेगा?
मोटरसाइकिल को एक शार्प और दमदार लुक देने के लिए इसमें ब्लैक-पेटेंड इंस्ट्रूमेंट काउल दिया गया है। बेहतर दिखाने के लिए इसमें स्टाइलिश नई LED ट्रैफिकेटर्स दिए गए हैं। सफर के दौरान आसानी के लिए इसमें USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट मिलता है। मौजूदा एपेक्स ग्रे वैरिएंट के अलावा, अब रॉकर रेड वैरिएंट में ब्लैक-आउट इंजन, एग्जॉस्ट और कास्ट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
कंपनी ने हैरिस परफॉर्मेंस के साथ मिलकर तैयार किया गया स्टील ट्यूबलर-क्रेडल फ्रेम, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ मिलकर काम करता है। यह एक बैलेंस और कॉन्फिडेंस से भरा राइडिंग एक्सपीरियंस देता है, जो कॉन्टिनेंटल GT की असली पहचान है।
मोटरसाइकिल को चलाने की पोजीशन काफी अग्रेसिव है। इसका पुराना और क्लासिक लुक 1950 और 60 से दशक की कैफे रेसर बाइकों की याद दिलाता है। इसका नया वर्जन इसके पुराने लुक को और बेहतर बनाता है। मोटरसाइकिल का फ्यूल टैंक बहुत ही शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है।
कॉन्टिनेंटल GT 650 में कंपनी का मशहूर पैरेलल ट्विन-सिलिंडर इंजन है जो एयर/ऑयल कूल्ड सेटअप के साथ आता है। इसका 648cc इंजन 7,150rpm पर 47hp का पावर और 5,250rpm पर 52.3nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जिसे एक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ये 14 अगस्त से भारत के सभी रॉयल एनफील्ड शोरूम में मिलने लगेगी।
शॉटगन 650 कस्टम की 25 यूनिट बेचीं
रॉयल एनफील्ड ने 2025 EICMA में ताइवान की कंपनी रफ क्राफ्ट्स द्वारा तैयार की गई शॉटगन 650 कस्टम बाइक को दिखाया था। यह कैलिबर रॉयल कस्टम बाइक से इंस्पायर्ड थी। शॉटगन 650 के रफ क्राफ्ट्स वर्जन को बाद में मोटोवर्स 2025 में भी दिखाया गया था। रॉयल एनफील्ड ने कहा था कि यह कस्टम बाइक एक लिमिटेड एडिशन मॉडल के तौर पर पेश की जाएगी, जिसकी दुनिया भर में सिर्फ 100 यूनिट्स उपलब्ध होंगी। भारत में शौकीनों के लिए सिर्फ 25 यूनिट्स ही मिलेंगी। इसकी कीमत 5.75 लाख रुपए है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.