इंडियन एसयूवी मार्केट में आने वाले समय में होंडा, टोयोटा और हुंडई के कई नए और अपडेटेड मॉडल्स की एंट्री होने वाली है। इनमें मौजूदा एसयूवी के फेसलिफ्ट से लेकर न्यू-जेनरेशन और हाइब्रिड मॉडल भी शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
Toyota Hyryder Facelift
हाइराइडर भारत में टोयोटा और सुजुकी की पार्टनरशिप से तैयार किए गए शुरुआती मॉडल्स में से एक है। बाजार में कुछ साल पूरे करने के बाद अब इसे मिड-लाइफ अपडेट मिलने की उम्मीद है। फेसलिफ्ट में एसयूवी के एक्सटीरियर डिजाइन में मामूली बदलाव किए जा सकते हैं। जबकि, केबिन में कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। नई हाइराइडर फेसलिफ्ट में Level 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा केबिन के लिए नए कलर और थीम भी दिया जा सकता है। मेकैनिकली इसमें बदलाव की संभावना कम है और इसमें मौजूदा 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जाएगा।
Next-Generation Hyundai Creta Hybrid
हुंडई क्रेटा का नेक्स्ट जेनरेशन इंडियन मार्केट में कंपनी के सबसे खास मॉडल्स में से एक हो सकता है। नई क्रेटा के 2027 के आसपास भारत में आने की उम्मीद है। इसे नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की संभावना है। इसके डिजाइन, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका सबसे बड़ा अट्रैक्शन स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन होगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर और छोटे बैटरी पैक के साथ जोड़ा जा सकता है। हालांकि, इसके पावर और टॉर्क की डीटेल्स अभी सामने नहीं आई है। पेट्रोल समेत दूसरे पावरट्रेन ऑप्शन भी जारी रहने की उम्मीद है। डिजाइन में नई क्रेटा को ज्यादा सीधा और बॉक्सी लुक दिया जा सकता है। इसमें कनेक्टेड LED DRLs, नए टेललैंप्स और अपडेटेड फ्रंट फेसिया मिल सकता है। केबिन में बड़ा इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कंपनी की नई कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और नया स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।
Honda Elevate Facelift
होंडा एलिवेट को 2023 में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। होंडा ने पहले एलिवेट में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन लाने का प्लान बनाया था, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल इस प्लान को रोक दिया गया है। फेसलिफ्ट में फ्रंट और रियर डिजाइन में मामूली बदलाव किए जा सकते हैं। साथ ही फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया जाएगा। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जो हाल ही में सिटी के अपडेटेड मॉडल में भी दिए गए हैं। इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है और मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ कंटिन्यू रहेगा।
Toyota Corolla Cross
टोयोटा भारत में एक नई प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी लाने की तैयारी में है। इसे Corolla Cross कहा जा सकता है। इसे भारत में 2028 या 2029 के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसका इंटरनल कोडनेम Project 340D बताया जा रहा है। कोरोला क्रॉस को TNGA-C मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जो इनोवा हाइक्रॉस में भी इस्तेमाल होता है। एसयूवी में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। इसे टोयोटा हाइराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच पोजिशन किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला टाटा सफापी और Mahindra XUV 7XO जैसी SUVs से हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.