कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके नाम का सस्पेंस खत्म कर दिया है। दरअसल, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम कोनार्क (Konarc) होगा। कोनार्क, एथर के बिल्कुल नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे 26 लाख किलोमीटर से ज्यादा के फील्ड डेटा का इस्तेमाल करके डेवलप किया गया है।
इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी के CEO तरुण मेहता ने असेंबली लाइन पर स्कूटर की एक फोटो शेयर की थी। इससे पता चला कि इसका प्रोडक्शन वर्जन, ‘कम्युनिटी डे 2025’ में दिखाए गए EL01 कॉन्सेप्ट और पिछले साल एथर द्वारा फाइल किए गए डिजाइन पेटेंट से काफी मिलता-जुलता है। इसके हैंडलबार पर लगी हेडलाइट, फ्रंट एप्रन पर चौड़ी LED डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL), 14-इंच का फ्रंट व्हील, 12-इंच का रियर व्हील और मेटल बॉडी शामिल हैं। यह पहली बार है जब एथर ने अपने किसी स्कूटर में मेटल बॉडी पैनल का इस्तेमाल किया है।
उम्मीद है कि कोनार्क की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए से 1.25 लाख रुपए के बीच होगी। इस कीमत के साथ यह रिज्टा की शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपए और 450 रेंज की शुरुआती कीमत 1.28 लाख रुपए से नीचे की कैटेगरी में आएगा। इससे यह सीधे तौर पर मेनस्ट्रीम कम्यूटर इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में आ जाएगा। जहां अभी TVS आईक्यूब और बजाज चेतक जैसे स्कूटरों का दबदबा है।
इन फीचर्स की डिटेल भी आ चुकी सामने
>> टेस्टिंग के दौरान सामने आए फोटोज में देखा जा सकता है कि अपकमिंग एथर ई-स्कूटर का डिजाइन फैमिली-ऑरिएंटेड है, जो पहले EL01 कॉन्सेप्ट के जरिए दिखाए गए डिजाइन से मेल खाता है। टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा यह स्कूटर पूरी तरह से ढका हुआ है, लेकिन इसकी कुछ खास बातें जैसे कि हैंडलबार पर लगी हेडलाइट, सामने के हिस्से पर चौड़ी LED DRL, मजबूत फ्रंट प्रोफाइल और पारंपरिक फ्रंट फेंडर की झलक देखने को मिली।
>> इस स्कूटर में एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है। साथ ही, इसमें एक लंबी सिंगल-पीस सीट भी है, जिसे राइडर और पीछे बैठने वाले, दोनों के आराम से बैठने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका पिछला हिस्सा देखने में काफी सीधा-सादा लगता है, जिससे यह साफ पता चलता है कि इसे स्पोर्टी लुक देने के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।
>> एथर की मौजूदा लाइनअप में EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस नए स्कूटर को रिज्टा से नीचे रखा जाएगा, जिसका मुख्य लक्ष्य आम लोगों का बाजार होगा। जहां 450 रेंज परफॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए है और रिज्टा फैमिली की जरूरतों को पूरा करता है। वहीं. इस नए स्कूटर से एथर के लिए एक ज्यादा अफॉर्डेबल कीमत वाला ऑप्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
अफॉर्डेबल मॉडल वाला EL प्लेटफॉर्म
EL प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह मॉड्यूलर और अफॉर्डेबल हो, जिससे एथर एक ही आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करके कई तरह के प्रोडक्ट बना सके। इससे अलग-अलग बैटरी साइज, फीचर्स और कीमतों वाले स्कूटरों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध हो सकती है। अभी तक इसकी आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन पहले मिली जानकारी के अनुसार अपकमिंग स्कूटर में 2 kWh से लेकर 5 kWh तक की बैटरी के ऑप्शन मिल सकते हैं। जिनकी रेंज 100Km से 150Km तक हो सकती है। एथर लागत को कंट्रोल में रखने और साथ ही स्कूटर की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.