UP TGT Final Result 2026 Download Link: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती परीक्षा के 14 विषयों का फाइनल रिजल्ट upessc.up.gov.in पर घोषित कर दिया है।
14 विषयों के सफल अभ्यर्थियों का हुआ चयन/ रिजल्ट लिंक
अंग्रेजी विषय का रिजल्ट क्यों रोका गया?
अंग्रेजी विषय का फाइनल रिजल्ट जारी न होने के पीछे मुख्य वजह इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित याचिकाएं हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र में गलतियों का आरोप लगाया था। याचिकर्ताओं का कहना था कि प्रश्नपत्र में कई प्रश्न गलत थे, जैसे प्रश्न संख्या 3, 11, 12 और 100 एवं लगभग 37 प्रश्न निर्धारित सिलेबस से बाहर के पूछे गए थे।
इस मामले को लेकर अभ्यर्थी इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए थे। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई जारी रखी है और आयोग से जवाब मांगा है। जब तक हाईकोर्ट से इस संबंध में अंतिम आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक आयोग ने अंग्रेजी विषय के रिजल्ट को होल्ड पर रखने का निर्णय लिया है।
आगे क्या होगा?
जिन 14 विषयों का रिजल्ट घोषित हो चुका है, उनके चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही कॉलेज आवंटन और नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार करना होगा। आयोग के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है और जैसे ही कोर्ट का फैसला आएगा, उसके बाद अंग्रेजी विषय का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
रिजल्ट कैसे देखें?
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध “TGT Recruitment 2026 Final Result for 14 Subjects” के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने संबंधित विषय की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
4. लिस्ट में अपना रोल नंबर और मेरिट लिस्ट में स्थान चेक करें।
5. अब लिस्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर सेव कर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.