उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) कल 3 जून से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या-01/2022) आयोजित होगी। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार साल के बाद यह भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है।
क्या लाना अनिवार्य
– अभ्यर्थियों को तीन फोटो एवं एक पहचान पत्र की मूल प्रति तथा एक फोटोकॉपी लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी की गलत उत्तर पर अंक नहीं काटे जाएंगे।
– परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पत्रक (ओएमआर शीट) की प्रतियों को अभ्यर्थी स्वयं अलग नहीं करेंगे। कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों को उनकी प्रति अलग करके देंगे।
45 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट
– प्रथम पाली पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 02:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक होगी। प्रथम पाली में 07:15 बजे व द्वितीय पाली में 12:15 बजे परीक्षार्थियों का केंद्र पर प्रवेश प्रारंभ होगा। परीक्षा आरंभ होने से 45 मिनट पूर्व अर्थात प्रथम पाली में 08:45 बजे व द्वितीय पाली में 01:45 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
किन किन जिलों में परीक्षा
3539 पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले 868531 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 03 एवं 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में 36 जनपदों-आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बदायूं, बरेली, बस्ती, संतकबीरनगर, बाँदा, चित्रकूट, बहराइच, गोण्डा, देवरिया, गोरखपुर, जालौन, झाँसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, गाजियाबाद, मेरठ, भदोही(संत रविदास नगर), मीरजापुर, मुरादाबाद, रामपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, जौनपुर एवं वाराणसी के प्रस्तावित 614 परीक्षा केन्द्रों पर पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा अपरान्ह 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित करायी जायेगी।
यूपी टीजीटी का परीक्षा का शेड्यूल
03 जून, 2026 को परीक्षा
सुबह 09.30 से 11.30 बजे तक
सामाजिक विज्ञान , शारीरिक शिक्षा, विज्ञान
दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक- हिन्दी, गणित, कृषि, संगीत गायन
04 जून, 2026 को परीक्षा
सुबह 09.30 से 11.30 बजे तक – अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, संगीत वादन
दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक- संस्कृत, वाणिज्य, कला
किस पद पर कितनी वैकेंसी
टीजीटी विज्ञान 540
टीजीटी संस्कृत 557
टीजीटी गृह विज्ञान 291
टीजीटी सामाजिक विज्ञान 179
टीजीटी गणित 533
टीजीटी कला 148
टीजीटी अंग्रेजी 557
टीजीटी कृषि 47
टीजीटी शारीरिक शिक्षा 170
टीजीटी वाणिज्य 38
टीजीटी उर्दू 13
टीजीटी संगीत वाद्ययंत्र 10
टीजीटी संगीत गायन 23
टीजीटी जीवविज्ञान 50
टीजीटी परीक्षा का पैटर्न
कुल सवाल 125 प्रश्न
कुल मार्क 500 अंक
परीक्षा अवधि 2 घंटे
वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.