- Hindi News
- Career
- UP Teacher Recruitment 2026 | Apply For Assistant Teacher & PGT Vacancy
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में असिस्टेंट टीचर और PGT के 15,012 पदों पर भर्ती निकाली है। असिस्टेंट टीचर के लिए आवेदन में करेक्शन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इन पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी। वहीं PGT के लिए परीक्षा का आयोजन 15 और 16 दिसंबर को किया जाएगा।

PGT के 2,607 पदों पर भर्ती
PGT के 2,607 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
PGT भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 है। जबकि आवेदन में करेक्शन 21 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। PGT पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी। उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए आवेदन करने से पहले OTR प्रोसेस पूरी करना होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
- D.El.Ed यानी BTC, B.Ed या इसके बराबर का टीचर ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया हो।
- उम्मीदवारों के लिए TET पास होना भी जरूरी है। यानी उम्मीदवारों ने CTET या UPTET में से किसी एक परीक्षा को पास किया हो।
- बिना TET पास किए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं माने जाएंगे।
सैलरी :
35,400 – 1,51,100 रुपए प्रतिमाह
एज लिमिट :
21 – 40 साल
फीस :
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए
- एससी, एसटी : 1000 रुपए
- दिव्यांग : 300 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
लिखित परीक्षा और एकेडमिक योग्यता के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट के जरिए किया जाएगा।


ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- UP Super TET 2026 Online Application के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके अपनी एकेडमिक डिटेल दर्ज करें।
- फोटो व सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फीस जमा करने के बाद फॉर्म को चेक करें।
- फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
असिस्टेंट टीचर संबंद्ध प्राइमरी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक
स्पेशल टीईटी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक
————————————————————————-
ये खबर भी पढ़ें
यूपी में ऑफिसर के 1251 पदों पर निकली भर्ती:फीस 25 रुपए, सैलरी 90 हजार से ज्यादा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी। इसमें 1,248 पद सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के लिए हैं। पूरी खबर यहां पढ़े
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
