पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त हड़कंप सा मचा हुआ है। मोहम्मद रिजवान को करारा झटका लगा है। उन्होंने एक तरह से पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से पंगा ले लिया है। वे हाईकोर्ट गए थे, लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी है। अब उनके करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब इस बात की उम्मीद बहुत कम है कि वे फिर से पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेल पाएंगे।
पीसीबी ने जब्त कर लिए हैं मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक के मोबाइल फोन
मोहम्मद रिजवान को लाहौर हाईकोर्ट से झटका लगा है। दरअसल पीसीबी ने जांच के लिए पाकिस्तान के दो बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे, जो अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। रिजवान इस मामले को लेकर हाईकोर्ट गए, जहां से इस बारे में कुछ भी एक्शन लेने से मना कर दिया गया है। अब पीसीबी उनकी जांच करेगा और जो भी होगा, उसका फैसला सुनाया जाएगा।
लाहौर हाईकोर्ट से नहीं मिल रिजवान को राहत, जांच एजेंसी को जवाब देने के लिए कहा गया
इस बीच खबर ये है कि लाहौर हाईकोर्ट की ओर से मुख्य न्यायाधीश आलिया नीलम ने कहा कि रिजवान को एजेंसी के नोटिस का जवाब देना चाहिए। रिजवान के वकील ने अदालत में बताया कि इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के बाद रिजवान को होटल की लॉबी में बुलाया गया और उनका फोन ले लिया गया। मोबाइल को तीन घंटे बाद लौटाने की बात कही गई थी, लेकिन उसे अभी तक वापस नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी गया कि क्रिकेट खिलाड़ियों के भ्रष्टचार से जुड़े मामले निपटाने के लिए आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट है।
अगले सप्ताह तक सामने आ सकती है जांच रिपोर्ट
इस बीच पता चला है कि एनसीसीआईए के पास मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक के फोन हैं। उनकी फॉरेंसिंक जांच हो रही है। हो सकता है कि अगले सप्ताह तक रिपोर्ट पीसीबी को सौंप दी जाए। इस बीच जांच में कुछ खास नहीं आता है तो प्लेयर्स को राहत मिल जाएगी, लेकिन अगर कहीं कुछ गड़बड़ हुई तो फिर पीसीबी की ओर से एक्शन भी लिया जा सकता है। फिलहाल मामला काफी बड़ा हो सकता है। पीसीबी जिस बात का शक है, अगर वो सही साबित होता है तो चीचें और बड़ी हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें
कितने बजे शुरू होगा एशियन गेम्स में भारतीय टीम का मुकाबला, शाम नहीं अब सुबह देखिए टी20 इंटरनेशनल मैच
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.