यूपी में जल्द ही UPTET-2026 की परीक्षा होने वाली है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए विशेष अवकाश स्वीकृत करने का निर्णय लिया है।
इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी किया है।
जारी हुआ आदेश
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसको देखते हुए शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को परीक्षा तिथियों के लिए विशेष अवकाश प्रदान करने निर्णय लिया गया है।
शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को इस आदेश को तुरंत लागू करने और जरूरी प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस आदेश की प्रति महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज और सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी आगे की कार्रवाई और जानकारी के लिए भेज दी गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.