एम्स भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अपना फॉर्म भर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच करके असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी या एमएस की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को तीन साल का शिक्षण अनुभव भी होना जरुरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। लेकिन रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,42,506 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें?
बता दें कि, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार [email protected] के जरिए सभी दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर ईमेल भेज सकते हैं। जिन लोगों को चयन होगा उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान जरूरी
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरुरी है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रुप में 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.