उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा दे रहे करीब 50 लाख छात्रों के लिए रिजल्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है मीडिया रिपोर्ट की अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा समाप्त होने के बाद तुरंत कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है.बोर्ड की कोशिश है कि इस बार कॉपी चेकिंग जल्दी पूरी हो और छात्रों को परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े.
राज्यभर में बनाए गए 249 मूल्यांकन केंद्र
कॉपियों की जांच के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में 249 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं. इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की करीब 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी. इतने बड़े स्तर पर कॉपियों की जांच के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग डेढ़ लाख शिक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल होंगे, ताकि कॉपी चेकिंग का काम तय समय के भीतर पूरा हो सके.
यह भी पढ़ें – UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
18 मार्च से शुरू हो सकती है कॉपी चेकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 18 मार्च 2026 से कॉपी जांच का काम शुरू कर सकता है. इसके लिए सभी जिलों में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. मूल्यांकन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है ताकि शिक्षकों को कॉपी जांचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. बोर्ड का लक्ष्य है कि मार्च के अंत तक अधिकांश कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाए.
इस बार कॉपी चेकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं.मूल्यांकन केंद्रों पर हर समय सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी. इससे कॉपी जांचने की प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सकेगा.इसके अलावा मूल्यांकन केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी जाएगी.
मोबाइल और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
मूल्यांकन केंद्रों के अंदर अनुशासन बनाए रखने के लिए कई नियम लागू किए गए हैं.कॉपी जांचने के दौरान केंद्र के मुख्य द्वार बंद रखे जाएंगे और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा शिक्षकों को भी अपने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष के बाहर ही रखने होंगे.इन नियमों का उद्देश्य कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाना है.
अप्रैल में आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट
पिछले कुछ वर्षों के रुझान को देखें तो कॉपी जांच का काम खत्म होने के लगभग 10 से 15 दिन के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है.अगर इस बार 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होकर मार्च के अंत तक पूरा हो जाता है, तो संभावना है कि 10वीं और 12वीं का परिणाम अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.