एक्ट्रेस उल्का गुप्ता को शो ‘झांसी की रानी’ के लिए जाना जाता है. इस शो में उन्होंने यंग रानी लक्ष्मीबाई का रोल प्ले किया था. कुछ समय पहले उन्हें फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ में भी देखा गया. फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी चर्चा हुई. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में खुद को स्टेब्लिश करने के लिए कड़ी मेहनत की है.
एक्ट्रेस ने यंग एज ही काफी रिजेक्शन भी झेले और ये रिजेक्शन उन्होंने अपने सांवले रंग की वजह से झेले.
सांवले रंग की वजह से झेले रिजेक्शन
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में उन्होंने कलर की वजह से भेदभाव झेला. उन्होंने कहा, ‘शुरू में जब मेकर्स चाइल्ड आर्टिस्ट को कास्ट करते थे और ऑडिशन लेते थे तो बाहर एक नोट होता था जिस पर लिखा होता था ‘सिर्फ गोरे बच्चे.’ मेरी सबसे बड़ी इंसिक्योरिटी ये थी कि जिससे मुझे लड़ना पड़ा. मैं बहुत रोती थी और में रिजेक्ट हो गई. वो कहते थे कि हम अपमार्केट किड्स की कास्टिंग कर रहे हैं. मैं उनसे भीख मांगती थी कि प्लीज मुझे ऑडिशन तो देने दो और मुझे इंट्रोड्यूस तो करने दो.’
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने किराए पर दिया पाली हिल वाला अपार्टमेंट, 11 लाख मंथली होगा रेंट!
आगे उन्होंने कहा, ‘एक समय था जब मैं बड़ी स्टार नहीं थी लेकिन मेकअप आर्टिस्ट मेरे चेहरे पर लाइट शेड का फाउंडेशन लगाते थे. मुझे अच्छा नहीं लगता था. मैं सोचती थी कि क्या मैं पर्याप्त नहीं हूं? मुझे ऐसा होने की क्या जरुरत है. मैं देख सकती थी कि मेरी मैचिंग का भी शेड होता था. तो ये लाइट शेड क्यों यूज करते हैं.’
बता दें कि उल्का गुप्ता ने सात फेरे- सलोनी का सफर, झांसी की रानी, खेलती है जिंदगी आंख मिचोली. देवों के देव…महादेव, बन्नी चाव होम डिलीवरी और ध्रुव तारा जैसे शोज में नजर आई थीं. अब वो फिल्म रजनी की बारात में दिखेंगी. फिल्म को आदित्य अमन ने डायरेक्ट किया.
ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide BO: पोस्ट कोविड एरा में बनी अक्षय की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 300 Cr क्लब में होगी एंटर?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.