उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद हटाने का विरोध सोमवार सुबह उग्र हो गया। मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने पथराव किया। टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोग जुटे हैं। कुछ लोगों ने मस्जिद परिसर में जाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कुछ युवक लगातार पथराव कर रहे हैं। अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े जा चुके हैं। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल भी घायल हुई हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। शाही मस्जिद को ग्रीन नेट से ढक दिया गया है। मामले में आज इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई है। प्रशासन सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे धर्मस्थलों को हटाने की तैयारी कर रहा है। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए… प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.