UGC NET June 2026 Re-exam City: NTA ने UGC NET जून 2026 की 9 और 10 सितंबर को होने वाली री-एग्जाम के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। छात्र ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी स्लिप क्या है और यह एडमिट कार्ड से अलग क्यों है?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी नोटिस में साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार इस सिटी इंटिमेशन स्लिप को अपना फाइनल एडमिट कार्ड समझने की गलती न करें। यह केवल एक एडवांस सिटी स्लिप है, जो अभ्यर्थियों को यह बताने के लिए जारी की जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है। इसके जरिए दूर-दराज के छात्र समय रहते अपने आने-जाने और ठहरने का इंतजाम एडवांस में कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए वास्तविक एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा।
री-एग्जाम का शेड्यूल
एनटीए द्वारा जारी नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार9 सितंबर 2026 को निर्धारित विषयों की री-एग्जाम प्रथम व द्वितीय पाली में आयोजित होगी। 10 सितंबर 2026 को शेष आवंटित विषयों की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी।
वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें अपनी सिटी स्लिप (आसान स्टेप्स):
स्टेप 1: सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे “Advance City Intimation for UGC-NET June 2026 Re-Exam” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्म तिथि) दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट बटन दबाते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
कोई दिक्कत आने पर तुरंत करें इस हेल्पलाइन पर संपर्क
एनटीए के महानिदेशक कार्यालय, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट, नई दिल्ली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यदि किसी उम्मीदवार को वेबसाइट से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई तकनीकी परेशानी या दिक्कत आती है, तो वह एनटीए की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा छात्र अपनी शिकायत या समस्या को ईमेल आईडी ugcnet@nta.ac.in पर लिखकर भी भेज सकते हैं, जहां उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.