NTA ने 22 से 30 जून तक 87 विषयों में UGC-NET जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी। तीनों विषयों को छोड़कर 84 विषयों का नेट रिजल्ट 29 अगस्त को जारी किया गया था।
ऑब्जेक्शन विंडोज
साथ ही एजेंसी ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडोज भी खोल दी है। अगर उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर को चुनौती देनी हैं, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर 200 रुपये प्रति प्रश्न देकर आपत्ति दर्ज करा सकता है। बता दें कि अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के लिए UGC-NET जून 2026 का री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
कैसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
ऑफिशयल नोटिफेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन के जरिए ही आसंर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ईमेल, फैक्स या लेटर के माध्यम बिल्कुल भी दर्ज कराई आपत्तियां स्वीकर नहीं की जाएंगी। इसके अलावा एजेंसी ने ये भी कहा कि बिना निर्धारित शुल्क के भी आपत्तियां भी स्वीकार नहीं की जाएगी।
जानें आपत्ति दर्ज कराने का आसान तरीका
1. उम्मीदवार सबसे पहले UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. फिर होम पेज पर UGC NET जून 2026 प्रोविजनल आंसर-की/चैलेंज विंडो से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड जैसी मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
4.अब उम्मीदवार अपना प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स खोल सकते हैं।
5. इसके बाद उत्तरों की प्रोविजनल आंसर-की से सही से तुलना करें।
6. अब जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उसे चुन लें।
7. हर प्रश्न पर आपत्ति के लिए 200 रुपये का शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करें।
8. अब सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
9. अब कन्फर्मेशन पेज और पेमेंट की रसीद को डाउनलोड करके उसे सेव कर लें, ताकि भविष्य में काम आ सके।
कब तक दर्ज करा सकते आपत्ति
अगर कोई उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 के री-एग्जाम के लिए जारी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करना चाहता है, तो इसके लिए आखिरी तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है। अगर इस तारीख के बाद आपत्ति दर्ज कराते हैं, तो उसे एजेंसी की तरफ से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
84 विषयों का रिजल्ट जारी
बता दें कि NTA ने 22 से 30 जून तक 87 विषयों में UGC-NET जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी। तीनों विषयों को छोड़कर 84 विषयों का नेट रिजल्ट 29 अगस्त को जारी किया गया था। 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97,000 से ज्यादा उम्मीदवार PhD में एडमिशन के लिए और 4,000 से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए क्वालिफाई हुए हैं। वहीं, अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई खामियां और तकनीकी गलतियां सामने आई थीं। छात्रों की तरफ से शिकायतें मिलने के बाद एनटीए ने मामले की समीक्षा की और गड़बड़ियों को स्वीकार करते हुए इन तीन विषयों का री-टेस्ट कराने का फैसला किया। अब इसका प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.