इससे पहले संस्था ने 29 अगस्त को परीक्षा के स्कोर और फाइनल आंसर-की जारी की थी। वहीं, रिजल्ट 10 सितंबर की देर रात को जारी किया है। यानी उम्मीदवार जून 2026 परीक्षा में अपने पर्सनल परफार्मेंस और रैंक को चेक कर सकते हैं।
1.5 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 187739 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 150057 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यानी करीब 80 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जबकि बाकी किसी वजह से परीक्षा में नहीं बैठ पाए। चलिए नीचे जानते हैं कि कैसे उम्मीदवार अपने रिजल्ट और रैंक चेक कर सकते हैं-
ऐसे चेक करें सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट कैसे करें चेक
1. उम्मीदवार सबसे पहले CSIR-UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर जॉइंट सीएसाईआर-यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट/स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद मांगी हुई डिटेल्स को दर्ज करें और सबमिट करें।
4 जानकारी सबमिट करने के कुछ देर में आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा और साथ ही रैंक भी चेक कर सकते हैं।
5. अब इले स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें, ताकि भविष्य में काम आ सके।
कब हुई थी परीक्षा
एनटीए ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में करवाई गई थी। यह परीक्षा पांच अलग अलग विषयों के लिए आयोजित हुई थी, जिनमें लाइफ साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज, और मैथमेटिकल साइंसेज शामिल हैं। यह परीक्षा देशभर के 224 शहरों में करवाई गई थी, ताकि दूर दराज के इलाकों के उम्मीदवारों को भी परेशानी न हो।
परीक्षा में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं हुईं शामिल
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुष उम्मीदवारों से काफी ज्यादा रही। कुल 1,11,274 महिला उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 90,380 परीक्षा में शामिल हुईं। वहीं पुरुष उम्मीदवारों में 76,463 ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें से 59,675 परीक्षा में बैठे। थर्ड जेंडर श्रेणी से दो उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और दोनों ही परीक्षा में शामिल हुए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.