देसी दिग्ग्ज कार निर्माता महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 में बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा XUV 3XO पर भी छूट दे रही है।
कुछ ऐसी है डिजाइन
महिंद्रा XUV 3XO का डिजाइन बहुत ही बोल्ड और अट्रैक्टिव है। इसके सामने का नया ग्रिल, C-शेप की DRLs और LED हेडलाइट्स इसे एक दमदार लुक देते हैं। कार के पिछले हिस्से में दी गई कनेक्टेड LED टेललाइट्स इसे काफी मॉडर्न बनाती हैं। केबिन की बात करें तो अंदर 10.25-इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और सेगमेंट-फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ दी गई है, जो सफर को काफी प्रीमियम बना देती है।
सेफ्टी भी है दमदार
सेफ्टी के मामले में महिंद्रा की यह SUV काफी मजबूत है। इसे सुरक्षित बॉडी स्ट्रक्चर के साथ तैयार किया गया है और इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, ESP और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसके ऊपरी वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS का फीचर भी मिलता है। इसे भारत एनकैप से सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।
मिलते हैं दो इंजन के ऑप्शन
इंजन और परफॉर्मेंस के लिए इसमें तीन ऑप्शन मिलते हैं, दो टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल। बता दें कि 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (TCMPFi और mStallion TGDi) शहर और हाईवे दोनों पर बढ़िया पिकअप देते हैं। जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन लंबे सफर के लिए बेहतरीन है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वैरिएंट्स में लगभग 18 से 20 किमी/लीटर और डीजल में करीब 20 से 21.2 किमी/लीटर तक का माइलेज आसानी से मिल जाता है।
इतनी है एसयूवी की कीमत
कीमत के लिहाज से XUV 3XO अपने सेगमेंट में काफी कंपिटिटिव है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.49 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 15.49 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप कम बजट में बेहतरीन सेफ्टी, पावरफुल इंजन और लेटेस्ट फीचर्स वाली कॉम्पैक्ट SUV ढूंढ रहे हैं, तो यह कार आपके लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.