यूजीसी नेट के साथ सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) 2026 की आंसर-की भी 16 को ही जारी होंगी। यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम की आंसर की जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो ओपन हो जाएगी।
आंसर-की के साथ क्या-क्या जारी होगा?
प्रोविजनल आंसर-की के साथ कैंडिडेट्स के लिए की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद अभ्यर्थियों को आंसर पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। NTA आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
कहां चेक कर सकेंगे आंसर की?
UGC NET जून 2026 की आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET: ugcnet.nta.nic.in
CSIR NET: csirnet.nta.nic.in
उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या DOB (डेट ऑफ बर्थ) की जरूरत होगी।
कब हुआ था एग्जाम
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा एनटीए ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में 22 जून से 30 जून के बीच आयोजित की थी। हालांकि परीक्षा के पहले ही दिन एक सेंटर पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित हो गई थी, जिसके चलते बाद में 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा यानी रीटेस्ट कराया गया। इस परीक्षा के लिए देश भर से करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 7.5 लाख परीक्षार्थी विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल हुए थे।
आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी बेहद आसानी से इसे चेक कर सकते हैं:
1. सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “UGC NET June 2026 Provisional Answer Key Challenge” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन करें।
4. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
ओपन हो जाएगी ऑब्जेक्शन विंडो
यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम की आंसर की जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो ओपन हो जाएगी। ऑब्जेक्शन विंडो के तहत उम्मीदवार अपने जवाबों को रिव्यू करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। हालांकि आपत्ति दर्ज कराने के लिए तय समयसीमा मिलेगा और इसके लिए शुल्क भी अदा करना होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.