UGC NET Answer Key Dtae 2026: एनटीए जल्द ही UGC NET 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी बेहद आसानी से इसे चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “UGC NET June 2026 Provisional Answer Key Challenge” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन करें।
4. स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
गलत उत्तर पर ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के साथ ही एनटीए आधिकारिक पोर्टल पर ‘Answer Key Challenge Window’ भी एक्टिव करेगा। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि एनटीए द्वारा जारी किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के एक विशेष पैनल द्वारा की जाएगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
क्वालिफाइंग मार्क्स
यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, आरक्षित श्रेणियों (OBC NCL, SC, ST, PwD और थर्ड जेंडर) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 35% तय किए गए हैं।
अपने अंकों की गणना कैसे करें?
यूजीसी नेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। छात्र अपने संभावित स्कोर का अनुमान इस प्रकार लगा सकते हैं:
प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +2 अंक दिए जाते हैं।
गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए: 0 अंक (कोई अंक नहीं काटा जाता)।
फार्मूला: कुल अंक = (सही उत्तरों की संख्या × 2)
परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नई अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.