ओडिशा के गजपति जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां घर में सो रहे एक परिवार पर जहरीले सांपों ने हमला कर दिया। सांप के डसने से एक मां और उसके 7 साल के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना गजपति जिले के रायगड़ा ब्लॉक के जालंग पंचायत के अंतर्गत आने वाले कदमाताल गांव की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान ललिता रैत और उनके 7 वर्षीय बेटे अमित कुमार रैत के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात अजय कुमार रैत अपनी पत्नी ललिता रैत, 7 साल के बेटे अमित कुमार रैत और करीब डेढ़ साल की बेटी के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात में दो जहरीले सांप घर के अंदर घुस आए। परिवार के लोग जब गहरी नींद में थे, तभी सांपों ने ललिता और उनके बेटे अमित को हाथ में डंस लिया।
सांप के काटने के बाद खुली नींद
सांप के काटने के बाद दोनों दर्द से कराहने लगे। उनकी आवाज सुनकर अजय कुमार की नींद खुल गई। जब उन्होंने देखा तो घर के अंदर सांप मौजूद थे। इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने बिना देर किए ललिता और अमित को इलाज के लिए रायगड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पारलाखेमुंडी स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग दोनों को लेकर जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान ही ललिता और उनके बेटे अमित ने दम तोड़ दिया।
पिता और बेटी सुरक्षित
इस हादसे में अजय कुमार रैत और उनकी करीब डेढ़ साल की बेटी बाल-बाल बच गए। दोनों को सांप ने नहीं काटा और वे सुरक्षित हैं। एक ही परिवार में मां और 7 साल के बेटे की सांप के डसने से मौत होने की घटना ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सोते समय घर में घुसे जहरीले सांपों के कारण परिवार को इस दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी एक बच्चे को सांप ने काट लिया था, लेकिन परिजनों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।
(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
फ्रिज से निकला जहरीला कोबरा सांप, परिवार के उड़े होश; बाढ़ का पानी उतरने के बाद बढ़ा खतरा
घर में नागिन ने दिए 48 अंडे! 2 दिन में 31 सांप निकले, और भी बाकी, पूरे मकान की हो रही खुदाई; VIDEO
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.