एनसीपी (शरद पवार) के सीनियर नेता जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड ने आज मुंबई स्थित नंदनवन बंगले पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
NCP (SP) के एनडीए में शामिल होने की अटकलें
महाराष्ट्र की राजनीति में अटकलें लगाई जा रही हैं कि यदि एनसीपी (शरद पवार) भविष्य में एनडीए में शामिल होती है, तो संभावित विभागों के बंटवारे और सत्ता साझेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
स्थानीय मुद्दों को लेकर हुई बात
हालांकि, जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड का कहना है कि यह मुलाकात पूरी तरह उनके विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर है। उनके अनुसार, नगराध्यक्ष के अयोग्य ठहराए जाने (Disqualification) के मामले पर चर्चा करने के लिए वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले। उन्होंने यह भी बताया कि इसी विषय पर वे पहले मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं।
सियासी चर्चाओं को नया बल
महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को नया बल दे दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने निकलते हैं या यह केवल स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों तक ही सीमित रहती है।
शिवसेना (UBT) के पाला बदलने वाले सांसदों पर बोले शिंदे
वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों को उनकी पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया सभी पहलुओं पर विचार करने और कानूनी कसौटी पर परखने के बाद की गई। उन्होंने भरोसा जताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उनके पक्ष में फैसला सुनाएंगे। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (UBT) के 6 सांसद पिछले महीने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए, जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 13 हो गई।
दो-तिहाई बहुमत के साथ हमारे साथ आए
शिंदे ने कहा, ‘ये 6 सांसद दो-तिहाई बहुमत के साथ हमारे साथ आए हैं। कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद, उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और जरूरी दस्तावेज व वीडियो रिकॉर्डिंग जमा करने सहित सभी प्रक्रियाएं पूरी कीं।
ये भी पढ़ें:
अचानक विधानसभा पहुंचकर एकनाथ शिंदे से क्यों मिले शरद पवार? राज्य में शुरू हुई नई अटकलें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.