उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन स्थल तुंगनाथ-चोपता में तेज अंधड़, बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गयी जबकि उनके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि शुक्रवार शाम तेज अंधड़, बारिश और खराब मौसम में पर्यटकों के तुंगनाथ-चोपता में फंसे होने की जानकारी मिली जिसके बाद तत्काल बचाव एवं राहत टीम को घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया।
इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee पर हमला: Sonarpur में हेलमेट पहनकर बचाई जान, फाड़े कपड़े, फेंके अंडे
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया तथा तूफान से जूझते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को निकालकर एंबुलेंस के जरिए उखीमठ अस्पताल पहुंचाया गया।
रजवार के मुताबिक, खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लखनऊ के दो सगे भाइयों – अभिनव वाजपेई (19) तथा उसके बड़े भाई अभिषेक वाजपेई (22) की मौत हो गयी।
चोपता के स्थानीय निवासियों ने बताया कि तुंगनाथ-चोपता में शुक्रवार शाम को अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
इसे भी पढ़ें: Odisha ने समुद्र में बिछाया सुरक्षा जाल, घुसपैठियों की चाल हो गयी नाकाम, Bengal से भाग रहे Bangladeshis को लेकर पड़ोसी राज्य हाई अलर्ट पर
पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पलक झपकते ही बदल जाता है। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुंगनाथ, चोपता और अन्य ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों पर आने वाले यात्रियों और ट्रैकर्स से अपील की है कि वे मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखकर ही अपनी आगे की यात्रा तय करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.