टीवी शोज के आने वाले एपिसोड में कहानी एक बार फिर नया मोड़ लेने वाली है. रिश्तों में बढ़ती दूरियां, छिपे राज और नए ट्विस्ट दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने वाले हैं. साथ ही, कई किरदारों की जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. आने वाले एपिसोड में क्या-क्या होगा, जानिए टीवी स्पॉइलर में.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. अनुपमा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं. अपने सपनों का आशियाना लेने के लिए उसे पैसों की जरूरत है, लेकिन बैंक उसका होम लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट कर देगा. लोन कैंसल होने की खबर से अनुपमा को बड़ा झटका लगेगा. वहीं, पैसों की तंगी के चलते अंश और प्रेरणा के बीच भी जमकर कहासुनी होगी. अंश अपना गुस्सा प्रेरणा पर निकालता नजर आएगा. वहीं दूसरी तरफ शो में एक इमोशनल मोड़ भी देखने को मिलेगा. अनुपमा का कोई करीबी अपने किए पर पछताते हुए उसके पैरों में गिरकर माफी मांगेगा.
‘वसुधा’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. चौहान परिवार में चल रहे विवाद के बीच चंद्रिका अब सारिका की फैलाई झूठी खबरों पर बड़ा एक्शन लेगी. मीडिया के सामने चंद्रिका पुलिस के सबूत पेश कर देवांश का नाम साफ करेगी और बताएगी कि उसने वसुधा समेत कुछ लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाया था. इसके बाद चंद्रिका एक और चौंकाने वाला ऐलान करेगी कि करिश्मा की शादी देवांश से नहीं, बल्कि अविनाश से होगी. चंद्रिका के इस फैसले से करिश्मा, कविता, सारिका और अविनाश सभी हैरान रह जाएंगे. वहीं, वसुधा की मुश्किलें अभी खत्म नहीं होंगी. परिवार से दूर एक अनजान जगह पर फंसी वसुधा का सामना गौरी नाम की लड़की से होगा. गौरी काम की तलाश में है और अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाती है.
ये भी पढ़ें:- मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ
‘तुम से तुम तक’
टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में आर्यवर्धन और अनु के रिश्ते में बड़ा मोड़ आने वाला है. शर्मा परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होने के बाद अब आर्यवर्धन खुद को अनु से दूर करने का फैसला लेगा. उसके इस कदम से अनु पूरी तरह टूट जाएगी और दोनों के बीच की दूरियां और गलतफहमियां बढ़ती नजर आएंगी. वहीं, अनु लगातार आर्या और उसके अतीत से जुड़े सच को समझने की कोशिश कर रही है, लेकिन आर्यवर्धन का अचानक खुद को उससे दूर करने का फैसला उनके रिश्ते को नई मुश्किल में डाल देगा. वहीं, अनु दोबारा आर्यवर्धन का ऑफिस ज्वॉइन करेगी, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. आर्या की जिंदगी से अनु को दूर करने के लिए मीरा एक बड़ा कदम उठाएगी और उसे नौकरी से निकाल देगी. मीरा का ये फैसला सुनकर अनु के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में स्नेहा और मधु के बीच एक इमोशनल बातचीत देखने को मिलेगी. स्नेहा, मधु से कहेगी कि वो कान्हा जी से प्रार्थना करे, ताकि भगवान जल्द ही उसकी झोली खुशियों से भर दें।. स्नेहा की ये बात सुनकर मधु असहज हो जाएगी, क्योंकि वो अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े बड़े राज को सबसे छिपाने की कोशिश कर रही है. वहीं, स्नेहा के सिद्धू का घर छोड़कर ‘गंगा माई की रसोई’ लौटने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं. स्नेहा के जाने से सिद्धू पूरी तरह टूट चुका है. दूसरी तरफ, पूर्वी द्वारा सिद्धू के ढाबे पर जाने का सच सामने लाने के बाद दुर्गावती भी गुस्से में है. ऐसे में उसका अगला कदम सिद्धू और ‘गंगा माई की रसोई’ के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकता है.
ये भी पढ़ें:- हुमा कुरैशी से नोरा फतेही और माहिका शर्मा तक, इवेंट में हसीनाओं ने बिखेरा ग्लैमर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.