टीवी सीरियल्स की दुनिया में अपकमिंग एपिसोड्स में कई बड़े ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलने वाले हैं. कहीं परिवार के बीच तनाव बढ़ेगा, तो कहीं साजिश का पर्दाफाश होगा. वहीं, कुछ शोज में नए राज खुलेंगे, जो कहानी को एक नया मोड़ देंगे. आइए जानते हैं 5 टीवी शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या-क्या होने वाला है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में कुकिंग कॉम्पिटिशन के दौरान खूब ड्रामा देखने को मिलेगा. प्रेम के सामने नमक को लेकर परेशानी खड़ी हो जाएगी. अनुपमा उसकी मदद करने और नमक का पैकेट देने की कोशिश करेगी, लेकिन अपने इगो के चलते प्रेम उसकी मदद लेने से साफ इनकार कर देगा और पैकेट वापस कर देगा. अनुपमा उसे समझाने की कोशिश करेगी ताकि उसकी डिश खराब न हो जाए. वहीं, दूसरी ओर लीला यानी बा और वसुंधरा के बीच टास्क जीतने को लेकर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों के बीच खींचतान के साथ तीखी जुबानी जंग भी होगी.
‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. चौहान परिवार में चल रहे तनाव के बीच वसुधा संतोष की नाराजगी दूर कर परिवार की दरार खत्म करने की कोशिश करेगी. वहीं, दिव्या सबके सामने सारिका के झूठ का पर्दाफाश करेगी और बताएगी कि उसने सज्जन के जरिए चंद्रिका और वसुधा को बदनाम करने की कोशिश की थी. दूसरी ओर, यज्ञ के दौरान गुरुजी को वसुधा का नाम दिखाई देगा. इसके बाद वह वसुधा की परेशानियां दूर करने के लिए उसे एक चौंकाने वाला सुझाव देंगे.
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में हवेली पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच जाएगा. अचानक हुई रेड से पूरा परिवार परेशान हो जाएगा. वहीं, गंगा इस मुश्किल घड़ी में अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग करेगी. दूसरी ओर, पूर्वी इस पूरे मामले का जिम्मेदार स्नेहा को ठहराते हुए उसके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करेगी. वहीं, दूसरी ओर गंगा माई सोनी के कॉलेज पहुंचकर प्रिंसिपल से माफी मांगेगी और उनसे सही का साथ देने की अपील करेगी. साथ ही, वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेगी.
ये भी पढ़ें:- Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु के सपनों का राज और गहराने वाला है. अनु के हाथ राजनंदिनी का पुराना मंगलसूत्र लगेगा. इसके बाद वो घरवालों को बताएगी कि उसे हर अष्टमी की रात सपने में एक लड़की नजर आती थी. इस बार अनु के सपने में राजनंदिनी के साथ आर्या भी दिखाई देगा. वो आर्या को राजनंदिनी का नाम लेते हुए देखेगी, जिससे दोनों के बीच के रहस्यमयी कनेक्शन को लेकर कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में विरानी परिवार में खूब ड्रामा देखने को मिलेगा. रौनक द्वारा करण और नंदिनी के सामने समायरा और सिड की सच्चाई सामने लाने के बावजूद करण उसकी सगाई पराग से कराने का फैसला करेगा. वहीं, त्रुप्ति सिड और समायरा का इस्तेमाल कर सगाई रोकने और विरानी परिवार को नुकसान पहुंचाने की नई साजिश रचेगी. दूसरी ओर, तुलसी को भी समायरा और सिड की साजिश का पता चल जाएगा और वो परिवार को बचाने के लिए नई रणनीति बनाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं…’, यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.