टीवी के पसंदीदा शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा और बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. कहीं रिश्तों में नई दरार आएगी तो कहीं छिपे राज सामने आएंगे. वहीं, कुछ किरदारों की जिंदगी ऐसे मोड़ पर पहुंचेगी, जो शो की पूरी कहानी बदल देगी. आइए जानते हैं 5 टीवी शोज के स्पॉइलर्स.
‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में गंगा और सोनी को बिना एडवांस के 1000 मिठाई के डिब्बों का बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. वहीं, स्नेहा अपने प्यार और धैर्य से दुर्गावती का दिल जीत लेगी. दूसरी ओर, शेखर की मां उसकी दूसरी शादी का ऐलान कर देगी, जबकि सोनी को लेकर सहाना की चिंता भी बढ़ती नजर आएगी.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में राही अपनी मां अनुपमा पर शाह परिवार का घर तोड़ने का आरोप लगाएगी, जिससे उसे बड़ा झटका लगेगा. वहीं, बा अनुपमा से कहेंगी कि प्रेरणा, अंश के लिए सही लड़की नहीं है. दूसरी ओर, पाखी बंकू पर चोरी का आरोप लगाएगी, लेकिन अनुपमा उसे बेगुनाह साबित कर देगी. इसके अलावा, प्रेम और बंकू के बीच पैसों और एक डायरी से जुड़ा एक बड़ा राज भी सामने आने वाला है.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में 10 साल के लीप के बाद तुलसी विरानी जेल से रिहा होकर शांति निकेतन लौटेगी. हालांकि, घर पहुंचते ही उसे पता चलेगा कि विरानी परिवार पूरी तरह बिखर चुका है. इतना ही नहीं, करण विरानी उसे घर में आने से रोक देगा, जबकि नंदिनी शांति निकेतन छोड़ने से इनकार कर देगी.
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में जालंधर के जेल से भागने के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आएगा. आर्यवर्धन को डर सताएगा कि कहीं जालंधर अनु के सामने उसके अतीत का सच न खोल दे. वहीं, चरण की डीएनए रिपोर्ट से घर का माहौल पहले से ही तनावपूर्ण रहेगा. इस बीच, आर्यवर्धन अनु को प्रपोज करने की तैयारी करेगा, लेकिन जालंधर की एंट्री उसके प्लान पर पानी फेर सकती है.
‘वसुधा’
ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में देव अपनी पत्नी वसुधा के सामने प्यार का इजहार करने की अनोखी शर्त रखेगा. वो कहेगा कि अगर वसुधा पूरे परिवार के सामने उसे ‘आई लव यू’ नहीं कहेगी, तो वो खाना नहीं खाएगा. इस खर्त से परेशान होकर वसुधा, दिव्या से मदद मांगेगी. वहीं, चौहान परिवार में बढ़ता तनाव और चंद्रिका के फैसले भी कहानी में नया ड्रामा लेकर आएंगे.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.