टीवी शोज की कहानी में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं. आने वाले एपिसोड्स में भी कई शोज में जबरदस्त ड्रामा और चौंकाने वाले खुलासे होने वाले हैं. कहीं रिश्तों में दरार आएगी, तो कहीं किसी की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी. तो चलिए जानते हैं, टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या खास होने वाला है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. कुकिंग कॉम्पिटिशन जीतने के बावजूद अनुपमा इस जीत का जश्न नहीं मना पाएगी. वो कहेगी, “अनुपमा तो जीत गई, लेकिन एक मां हार गई.” वहीं, कॉम्पिटिशन हारने के बाद प्रेम सेलिब्रेशन के बीच स्टेज छोड़कर चला जाएगा. मीडिया के सामने भी उसका गुस्सा देखने को मिलेगा, जहां वो अनुपमा को खुद से बेहतर शेफ बताएगा. उधर, कॉम्पिटिशन के बाद राही और प्रेम के बीच भी तनाव बढ़ता नजर आएगा. वहीं, श्रुति अनुपमा के सामने अपनी हार स्वीकार कर लंदन लौटने का फैसला करेगी. उसके जाने के बाद अनुपमा अनुज के कैफे को लेकर एक बड़ा फैसला लेगी.
‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ की कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. देवांश और वसुधा मुंदवा गांव में चौहान फैक्ट्री को निशाना बनाने वाले एक रहस्यमयी जोड़े का पीछा करेंगे. दोनों इस जोड़े का सच सामने लाने और उनके मकसद का पता लगाने की कोशिश करेंगे. वहीं, वसुधा की शादी को लेकर भी बड़ा ड्रामा होगा. हनुमंत चौहान हाउस पहुंचकर चंद्रिका से वसुधा के लिए एक दिन की छुट्टी मांगेंगे. वो बताएंगे कि वसुधा को देखने रिश्तेदार आ रहे हैं और उसकी शादी की बात चल रही है. ये सुनकर देवांश को बड़ा झटका लगेगा.
ये भी पढ़ें:- ‘फैमिली फुल हाउस’ शो से रोहित शर्मा कर रहे टीवी पर डेब्यू, जानें कब और कहां देखें
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. शो में कई नए ट्विस्ट आने वाले हैं. मधु अपनी प्रेग्नेंसी और इससे जुड़े बड़े राज को सबसे छिपाने की कोशिश करती नजर आएगी. वहीं, स्नेहा ‘गंगा की रसोई’ को दोबारा संभालने में जुटी होगी, लेकिन गंगा माई के सिद्धू के बारे में पूछते ही वो घबरा जाएगी. उधर, इंदु और कौशल्या मिलकर सहाना और मुरली की जिंदगी में नई मुश्किलें खड़ी करने की साजिश रचेंगी. दोनों की इस चाल से कहानी में नया ड्रामा देखने को मिलेगा.
‘तुम से तुम तक’
ज़ी टीवी के शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. आर्यवर्धन की असली पहचान राजीव भाटिया के तौर पर सामने आने के बाद वर्धन परिवार में तनाव बढ़ गया है. अब सवाल है कि क्या आर्यवर्धन वर्धन हाउस छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा. वहीं, मीरा अनु को बर्बाद करने और वर्धन साम्राज्य पर कब्जा करने के लिए अपनी आखिरी चाल चलेगी. दूसरी ओर, अनु राजनंदिनी के अतीत और ‘तुम से तुम तक’ किताब से जुड़े सच का पता लगाने के साथ-साथ आर्यवर्धन का साथ देकर परिवार को टूटने से बचाने की कोशिश करेगी.
ये भी पढ़ें:- ऐश्वर्या राय ने बेटी संग मायके में मनाया रक्षा बंधन, भाई-भाभी को बांधी राखी, आराध्या के हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.