करीब 12 साल तक सेना में सेवा देने के बाद, उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट लिया है। ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर वो ऋषभ सिंह कहां से पढ़ाई की है और आखिर उन्होंने समय से पहले भारतीय सेना से रिटायरमेंट क्यों लिया।
कौन हैं ऋषभ सिंह सांब्याल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले हैं। बचपन से ही उनका सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना था। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने सैन्य शिक्षा का रास्ता चुना।
कहां से की है पढ़ाई
मेजर ऋषभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई खत्म करने के बाद साल 2013 में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा पास की। फिर वो साल 2014 में वो 133वें एनडीए कोर्स में शामिल हुए। साल 2017 में उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस एंड अफेयर्स में बैचलर डिग्री हासिल की। उसी साल, ऋषभ ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी में एडमिशन लिया और मिलिट्री स्टडीज एंड डिफेंस मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
अपनी सेवा के दौरान, मेजर ऋषभ ने 2021 गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजीमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया और प्रतिष्ठित बेस्ट मार्चिग कॉन्टिंजेंट ट्रॉफी जीती। वह वरिष्ठ पूर्व-आर्मी अफसर शानदार 4 पारा स्पेशल फोर्सेज, जिसे ‘डैगर्स’ के नाम से जाना जाता है, में भी सेवा दे चुके हैं। वहां पर मेजर ने उन्होंने बलिदान बैज भी हासिल किया, जो बहुत कम वॉलंटियर्स को मिलता है।
राष्ट्रपति के ADC बनने के बाद सुर्खियों में आए
मार्च 2023 में सांब्याल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एड-डी-कैंप (ADC) नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति के ADC की जिम्मेदारी महज औपचारिक नहीं होती, बल्कि इस पद पर रहते हुए अधिकारी को राष्ट्रपति के कार्यक्रमों, प्रोटोकॉल, सुरक्षा समन्वय और आधिकारिक यात्राओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालनी होती हैं। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से जुड़े कार्यक्रमों में भी ADC की अहम भूमिका रहती है।
क्यों दिया इस्तीफा
आर्मी से इस्तीफा देने के बाद एक वीडियो में पूर्व मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने अपने फैसले पर बात की। उन्होंने बताया कि सेना की वर्दी पहनना बचपन से उनका सपना था और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि किसी दिन उन्हें यह वर्दी उतारनी पड़ेगी। उन्होंने पारिवारिक और निजी कारणों से सेना से इस्तीफा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार ने उनके फैसले का समर्थन किया और वह अब तक की अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट हैं।
रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति से की मुलाकात
रिटायरमेंट के बाद ऋषभ सिंह सांब्याल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात भी की। इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए सांब्याल ने राष्ट्रपति से मिले मार्गदर्शन और सीट के लिए आभार भी जताया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.