प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल के बीच स्प्लिट्सविला से शुरू हुआ रिश्ता अब टूट गया है. दिव्या अग्रवाल कभी प्रिंस को अपना भाई कहती थीं और अब दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहने से हिचकिचा भी नहीं रहे हैं. दिव्या ने प्रिंस के फैंस पर धमकी देने का आरोप लगाया. अब प्रिंस ने उन्हें फुटेज की भूखी कहकर पलटवार किया है.
ख़बरें फटाफट
दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.
नई दिल्ली. प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल दोनों को एक ही रियालिटी शो से पहचान मिली थी. दोनों ने स्प्लिट्सविला से अपनी खास पहचान बनाई थी. यूं तो प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिग थी. एक्ट्रेस प्रिंस को अपना भाई तक कहती थीं. जहां एक रियालिटी शो पर दोनों का ये रिश्ता बना था, वहीं दूसरे पर ये नाता टूटकर चकनाचूर हो गया. अब प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल के रिश्ते में न सिर्फ दरार पड़ गई है बल्कि दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर कीचड़ उछालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं.
‘द 50’ में प्रिंस नरूला और दिव्या अग्रवाल के बीच बहस हुई थी. एक्ट्रेस ने प्रिंस पर लोगों को कंट्रोल करने और उनपर अपना हुकूम जताने का आरोप लगया था. रियालिटी शो ‘द 50’ से निकलकर ये झगड़ा सोशल मीडिया तक पहुंचा गया. दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रिंस नरूला के फैंस पर आरोप लगाया कि वो उन्हें धमकी दे रही हैं. यहां तक कि एक्टर के कुछ फैंस उन्हें रेप की धमकी भी दे रहे हैं.