ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर फरहाना भट्ट ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि वह उनके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फरहाना की आलोचना हो रही है, लोगों के निशाने पर हैं. एक्ट्रेस हिना खान के पति रॉकी जयसवाल ने भी फरहाना की आलोचना की.
हिना खान के पति रॉकी ने फरहाना भट्ट की आलोचना की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
फरहाना भट्ट ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान खामनेई की मौत पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “वो एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. वो हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे और अल्लाह उनकी शहादत जरूर कबूल करे. कश्मीरी जितने भी लोग हैं, बहुत ही इस चीज से झुलस चुके हैं, दिल दहल चुका है सबका.”
फरहाना भट्ट ने आगे कहा, “आप यकीन नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल सोई नहीं हूं. आज मैंने नमाज पढ़ी तो मैं बहुत दुखी थी क्योंकि ये नहीं होना चाहिए था. काफी लोगों के लिए वो एक मसीहा थे. निश्चित रूप से, वो हमारे दिल में जिंदा रहेंगे.” फरहाना का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.