टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री की पार्टीज में ड्रग्स का बजट तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोग पार्टी में ड्रग्स करते हैं। उन्होंने बताया कि एक्सपेरिमेंट के तौर पर उन्होंने भी ड्रग्स किए हैं।
ड्रग्स की वजह से अब पार्टीज में नहीं जाती हैं नारायणी शास्त्री
सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में नारायणी शास्त्री ने कहा कि जैसे पहले पार्टीज में शराब के लिए बजट तय किया जाता था। उसी तरह से अब ड्रग्स का बजट तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टीज में जिसे ड्रग्स करना होता है वो करते हैं। नारायणी का कहना है कि इसी वजह से उन्होंने काफी सालों से पार्टीज में जाना भी छोड़ दिया है।
पार्टीज में खुलेआम लिया जाता है ड्रग्स
नारायणी ने कहा, जब बड़ी पार्टीज होती हैं तो इतना खुलकर नहीं होता (लोग ड्रग्स नहीं लेते हैं) है, लेकिन छोटी पार्टीज में तो हर कोई…हर किसी को पता होता है कि हर कोई ड्रग्स लेता है। मुझे पर्सनली नहीं पता कौन करता है, कौन नहीं, लेकिन मैं ऐसी जगहों पर गई हूं जहां लोग ड्रग्स करते हैं।”
एक्ट्रेस ने बताया पार्टीज में होते हैं कौन-कौन से ड्रग्स
नारायणी से जब पूछा गया कि किस टाइप की ड्रग्स होती हैं तो उन्होंने कहा- कोकेन, एमडीएमए। मैं सति सावत्री नहीं बन रही हूं। मैंने अपनी लाइफ में हर चीज से की है,लेकिन मैंने वो एक्सपेरिमेंट के तौर पर किया है कि इसको करने से क्या होता है। वर्ना आप जब ड्रग्स में घुस जाओ तो आप लाइफ में कुछ नहीं कर सकते हो।”
एक्ट्रेस ने बताया MDMA लेने से क्या होता है?
एमडीएम के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक ऐसी ड्रग होती है जो आपको बहुत वॉर्म महसूस कराता है। बहुत अच्छी वाली लाइफ की फीलिंग आती है। अब मुझे नहीं पता कि उसकी लत लगती है कि नहीं। ये पूरी इंडस्ट्री को खा रही है। पूरी दुनिया को खा रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो बहुत कम लोगों को जानती हैं जो ड्रग्स नहीं करते हैं।
सेट पर भी ड्रग्स लेते हैं एक्टर्स
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि एक्टर्स सेट पर भी ड्रग्स लेकर आते हैं। कई बार उसकी वजह से शूटिंग भी कैंसल हुई हैं। उन्होंने कहा बहुत होता है जब एक्ट्रेस वैनिटी वैन में या सेट पर ड्रग्स लेकर आते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी भी शूट कैंसल हुई है क्योंकि जो ड्रग्स लेकर आते हैं वो शूट करने की हालत में ही नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि वो लोग कमरे से ही नहीं निकल पाने की हालत में होते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.