टीवी सीरियल तुम से तुम तक में ट्विस्ट आने वाला है। रजनी ने भी भाग कर शादी की थी। और राजनंदिनी के भाई की एंट्री होने वाली है। आर्य वर्धन से लिया जाएगा बदला। सिमरन और नील की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रजनी के अतीत का सच
रजनी ने अपनी बेटी सिमरन को घर में बंद कर दिया था। लेकिन सिमरन को घर से भगाने में रघुपति ने मदद की और वो नील के साथ भाग जाती है। रजनी को लगता है कि बेटी को घर से भगाने में अनु और आर्य ने मदद की है। वो पुलिस को बुला लेगी। लेकिन इसी बीच आर्य को रजनी के अतीत के बारे में पता चलेगा। दरअसल, रजनी ने सभी को झूठ बोला हुआ है कि उसे उसके पति ने छोड़ा हुआ है। असल में रजनी ने किसी और के प्यार के लिए अपने पति को छोड़ दिया था। लेकिन उसे उस प्यार में भी धोखा मिला। सिमरन के पैदा होने के बाद उस शख्स ने रजनी को छोड़ दिया था। जब रजनी को पता चलता है कि आर्य उसके अतीत के बारे में जानता है तो वो खुद अपने पूर्व पति से माफी मांगेंगी और शादी के राजी हो जाएगी।
सिमरन और नील की शादी
आर्य ने नील को अपना छोटा भाई माना है। ऐसे में उसकी शादी की जिम्मेदारी भी वर्धन परिवार ने ली है। शादी के लिए वर्धन परिवार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। लेकिन अब जालंधर और रघुपति ने फिर से तगड़ी चाल चलने की प्लानिंग कर ली है। जालंधर कहता है कि अगर आर्य को बर्बाद करना है तो इस शादी में उन्हें शामिल होना ही होगा। शादी में आग लगाने की प्लानिंग की जा रही है।
राजनंदिनी के भाई की होगी एंट्री
इस सीरियल में आगे एक और एंट्री होने वाली है। इसके अलावा राजनंदिनी का भी सच सामने आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक राजनंदिनी गायत्री की बेटी होगी। और आगे एपिसोड में वो जिंदा दिखेगी। वो आर्य से बदला लेने के लिए आएगी। इसके अलावा गायत्री का दूसरा बेटा यशवर्धन भी शो में एंट्री लेने वाला है। ये राजनंदिनी का दूसरा भाई होगा। मतलब कहानी में आगे कई ट्विस्ट आने वाले हैं। राजनंदिनी का सच सामने आने का इंतजार हो रहा है। अनु और आर्य की शादी में भी दिक्कतें होंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.