नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो झटपट बनकर तैयार हो जाए और बच्चे बड़े सभी पसंद से खाएं। इसके लिए बनाना अप्पे एक अच्छा ऑप्शन है। नमकीन अप्पे तो आपने कई बार बनाकर खाए होंगे लेकिन एक बार केले से अप्पे बनाकर खाएं। ये अप्पे एकदम मफिन वाला स्वाद देंगे। सबसे अहम बात कि इन्हें बनाना बहुत आसान है। शाम के नास्ते में चाय या कॉफी के साथ भी ये अप्पे बनाकर सर्व कर सकते हैं। बच्चों को टिफिन में ये अप्पे बनाकर दे सकते हैं। अगर आप इसके ऊपर थोड़ा चॉकलेट सीरप डालकर खाते हैं तो स्वाद और बढ़ जाता है। जिन्हें चॉकलेट पसंद न हो वो हनी डालकर सर्व कर सकते हैं।
केला से अप्पे बनाने की रेसिपी
- 1 बड़े साइज़ का केला मैश किया हुआ
- 1 कप मैदा
- 2 कप मिल्क
- 2 बड़ा चम्मच सूजी
- 1/2 कप ड्राई नट्स
- 2 बड़ा चम्मच चीनी
- 2 अंडे
- 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर
- 1 1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
- 1/3 कप तेल या स्प्रे
- स्वाद अनुसार शहद सर्विंग के लिए
पहला स्टेप- सबसे पहले आपको एक बाउल लेना है उसमें केला डालें और केले को किसी कांटे की मदद से अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इस मैश किए हुए केले में दूध, मैदा, सूजी, अंडा और चीनी डालकर मिलाएं। अब बारीक काटकर ड्राईफ्रूट्स डाल दें। इलायची पाउडर और वनीला एसेंस डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फेंट लें।
दूसरा स्टेप- अब अप्पे मेकर को गर्म करें और उसमें बटर या घी स्प्रे कर दें। तैयार किया अप्पे का बैटर मोल्ड में डालकर उलट पलट करके घुमाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। इसी तरह आपको सारे बैटर से अप्पे तैयार करते जाना है। अब गर्म-गर्म अप्पे को शहद डालकर बच्चों को सर्व करें। आप इन्हें चाय के साथ या नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं।
तीसरा स्टेप- बच्चों को स्कूल के टिफिन में भी ये अप्पे बनाकर दे सकते हैं। बच्चों के लिए अप्पे तैयार कर रहे हैं तो इसमें चॉकलेट फ्लेवर के लिए थोड़े चॉकोचिप मिला दें। आप चाहें तो अप्पे के बीच में 1 छोटा चॉकलेट का टुकड़ा भी रख सकते हैं। इससे एकदम चॉकलेटी अप्पे बनकर तैयार होंगे। आप चाहें तो अप्पे बनाने के बाद चॉकलेट सीरप डाल सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.