3700mAh की बड़ी के साथ लॉन्च हुआ Nokia का नया फीचर फोन है। Nokia 300 Charge फोन 40 दिन तक स्टैंडबाय, 37 घंटे का टॉक टाइम और 10W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर शानदार फीचर मिलते हैं। जानें कीमत और खूबियां।
Nokia 300 Charge के शानदार फीचर्स की लिस्ट
Nokia 300 Charge में 2.4 इंच का QVGA LCD Display दिया गया है। इसका Resolution 320×240 पिक्सल है। फोन में पुराने नोकिया फीचर फोन वाला Physical Keypad Experience मिलता है। इसका फोकस मनोरंजन या हाई-एंड ऐप्स के बजाय कॉलिंग और बेसिक इस्तेमाल पर है।
फोन के Hardware Specifications भी काफी बेसिक हैं। इसमें Unisoc SC6531E Processor, 4MB RAM और 4MB Internal Storage दी गई है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए 32GB तक MicroSD Card का सपोर्ट मिलता है। फोन S30+ Operating System पर चलता है।
Nokia 300 Charge में Rear Camera भी दिया गया है। इसमें QVGA Rear Camera के तौर पर लिस्ट किया गया है। फोन में एक High-Power LED Torch दी गई है। HMD का दावा है कि यह Torch Nokia 105 की Torch की तुलना में चार गुना तक ज्यादा Bright है। रात में रास्ता देखने या बिजली चले जाने जैसी स्थिति में यह फीचर काफी काम आ सकता है।
Connectivity की बात करें तो Nokia 300 Charge 2G Network पर काम करता है और 900MHz तथा 1800MHz GSM Bands को सपोर्ट करता है। इसमें Dual Mini SIM सपोर्ट भी दिया गया है। Nokia 300 Charge का वजन करीब 138 ग्राम है। फोन को तीन रंगों में ख़रीदा जा सकता है जो Green, Sandstone और Black। कंपनी इसे ऐसे डिजाइन के साथ पेश कर रही है जिसे हाथ में पकड़ना आसान हो।
Nokia 300 Charge की कीमत
Nokia 300 Charge को फिलीपींस में ही लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत फिलीपींस में 2,190 Philippine Pesos रखी गई है। भारतीय कीमत के हिसाब से 3,637 रुपए। HMD ने Nokia 300 Charge को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, लेकिन अभी तक भारत में इसकी बिक्री की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इसकी बिक्री फिलीपींस में होने की जानकारी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.