स्किन पर बर्फ अलग-अलग तरह से लगाई जा सकती है। यहां 5 तरह से बर्फ जमाने का तरीका बता रहे हैं। ये अलग-अलग स्किन से जुड़ी समस्याओं से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं।
1) आलू के रस से जमाएं बर्फ
आलू में कैटेकोलेज एंजाइम, विटामिन सी और प्राकृतिक स्टार्च होते हैं। यह मेलेनिन के बनने को रोककर पिगमेंटेशन, झाइयों और काले दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। आलू का इस्तेमाल करने के लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करें और फिर इसका रस निकाल लें। अब आलू के रस को पानी में मिलाएं और फिर बर्फ जमाएं। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से फायदा मिल सकता है।
2) कच्चा दूध आइस क्यूब
दूध स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। स्किन के लिए कच्चा दूध एक बेहतरीन और प्राकृतिक क्लींजर है, जिसमें लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन होते हैं। यह स्किन की डीप क्लीनिंग में मदद कर सकते हैं। रंगत में निखार और नेचुरल चमक पाने के लिए आप दूध और पानी मिलाकर बर्फ जमा सकते हैं।
3) एलोवेरा आइस क्यूब
एलोवेरा स्किन के लिए फायदेमंद होता है और इसे आप स्किन पर कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा आइस क्यूब त्वचा को ठंडक और नेचुरल चमक पाने में मदद कर सकते हैं। यह चेहरे की सूजन, ओपन पोर्स और सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करता है। इसे जमाने के लिए एलोवेरा जेल, शहद और पानी का एक मिक्स बनाएं और फिर इसे जमा दें। ड्राई स्किन की समस्या से परेशान लोग इसका इस्तेमाल करें।
4) चिया सीड्स आइस क्यूब्स
सेहत के साथ ही चिया सीड्स स्किन के लिए भी अच्छी मानी जाती हैं। इनका इस्तेमाल करके आइस क्यूब बनाएं। ये चेहरे की सूजन कम करने, पोर्स को कसने और त्वचा को तुरंत चमक और ठंडक देने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।
5) फिटकरी और पानी से आइस क्यूब
स्किन के लिए फटकरी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके पाउडर को पानी में घोलकर बर्फ जमा सकते हैं। यह फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के साथ ही खुले पोर्स को सिकोड़ने, त्वचा में कसाव लाने और ऑयली स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करती है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.