अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगले एक हफ्ते के भीतर होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर समझौता हो सकता है। उन्होंने सोमवार को एबीसी न्यूज से कहा कि अगर समझौता हो जाता है तो यह सैन्य जीत से भी बड़ी उपलब्धि होगी। ट्रम्प ने कहा कि बातचीत अभी जारी है और कूटनीतिक समाधान की संभावना बनी हुई है। किसी समझौते को अंतिम मंजूरी देने से पहले उन्हें अभी कुछ और मामलों पर सहमति चाहिए। दक्षिणी लेबनान में इजराइल की सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा, “आज थोड़ी समस्या पैदा हुई थी, लेकिन मैंने उसे बहुत जल्दी संभाल लिया।” ट्रम्प ने इससे पहले दावा किया था कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़े पैमाने के हमले से रोका था। एक्सियोस न्यूज के मुताबिक ट्रम्प ने नेतन्याहू को फोन कर फटकार भी लगाई। सूत्रों के मुताबिक ट्रम्प ने नेतन्याहू को यह भी याद दिलाया कि उन्होंने पहले कई मौकों पर उनका समर्थन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इजराइल लेबनान पर बड़े पैमाने पर बमबारी करता है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह और ज्यादा अलग-थलग पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. कुवैत में अमेरिकी ठिकाने पर हमला: ईरान ने कुवैत में तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जिसे हवा में ही रोक लिया गया। ईरान ने कहा कि उसे जवाबी कार्रवाई का अधिकार है। 2. अमेरिका-ईरान की बातचीत फिर शुरू: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से पटरी पर लौटती दिख रही है। CNN के मुताबिक दोनों देशों के बीच संपर्क और बातचीत दोबारा आगे बढ़ रही है। 3. लेबनान पर हमले से ईरान नाराज: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के साथ सीजफायर की शर्तों में लेबनान शामिल है। उस पर हमला पूरे समझौते का उल्लंघन माना जाएगा। 4. ईरान के द्वीपों पर अमेरिकी हमला: अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसने ईरान के गोरुक शहर और केश्म द्वीप पर आत्मरक्षा में हमले किए है। इसे पिछले हफ्ते केश्म द्वीप के ऊपर गिराए गए अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन का जवाब बताया जा रहा है। 5. ईरान डील में परमाणु मुद्दों का साफ जिक्र: ट्रम्प ने कहा कि उनके प्रस्तावित ईरान समझौते में परमाणु मुद्दों का साफ और विस्तार से जिक्र किया गया है। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि परमाणु मुद्दों को लेकर दोनों देश बाद में बातचीत करेंगे। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.