अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय संघ को गंभीर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा, अगर यूरोपीय संघ कनाडा को अपना पहला एसोसिएट मेंबर बनाने की योजना पर आगे बढ़ता है तो अमेरिका यूरोप पर बहुत भारी टैरिफ लगा सकता है। जरूरत पड़ने पर यूरोप के साथ व्यापार भी रोक सकता है। ट्रम्प की धमकी के कुछ ही समय बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने साफ कर दिया कि कनाडा अपनी विदेश नीति और दूसरे देशों के साथ समझौते खुद तय करेगा। यूरोपीय संसद में गुरुवार को भाषण देते हुए कार्नी ने कहा, “कोई भी यह तय नहीं करेगा कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसके साथ समझौते कर सकते हैं।” कनाडा को EU का सहयोगी बनाने के प्रस्ताव पर ट्रम्प नाराज ट्रम्प यूरोपीय संघ के उस प्रस्ताव से नाराज हैं, जिसमें कनाडा को EU का पहला सहयोगी सदस्य बनाने की बात कही गई है। उन्होंने इस प्रस्ताव को ‘हंसी के लायक’ बताया और इसे EU की तरफ से ‘दुश्मनी भरा कदम’ तक कहा। ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि अगर EU का इरादा अच्छा है तो कोई परेशानी नहीं है। लेकिन अगर उसका इरादा खराब हुआ तो यूरोप पर भारी टैरिफ के लिए तैयार रहे। EU चीफ बोलीं- कनाडा से सहयोग किसी के खिलाफ नहीं EU की ओर से यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कहा था कि कनाडा को सहयोगी सदस्य बनाने की योजना किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी EU और कनाडा की अपनी ताकत बढ़ाने के लिए है। EU के उप मुख्य प्रवक्ता ओलोफ गिल ने गुरुवार सुबह ट्रम्प की धमकी पर जवाब देते हुए भी यही बात दोहराई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.