उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मजदूरों से भरी एक डीसीएम गाड़ी और एक डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार कई मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं।
अलीगढ़ से महुआ जा रहे थे मजदूर
हादसे की जानकारी देते हुए जालौन के सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:00 बजे कुछ मजदूर डीसीएम गाड़ी में सवार होकर अलीगढ़ से महुआ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन के पास, इटावा की ओर जा रहे एक डंपर के साथ उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई।
#WATCH | Jalaun, Uttar Pradesh: A road accident occurred on the Bundelkhand Expressway involving a collision between two vehicles in Jalaun district. pic.twitter.com/qLpCGOBDJY
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 14, 2026
इसे भी पढ़ें: Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज
तीन मजदूरों की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
इस एक्सीडेंट के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सीओ ने बताया कि हादसे में तीन मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए उरई के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक्सप्रेसवे पर यातायात को सामान्य करा दिया गया है।
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.