Egg Shell Uses: अंडा प्रोटीन और पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है, जिसे हम अपनी डाइट में खूब शामिल करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अंडे का इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि ये छिलके कैल्शियम का पावरहाउस हैं? अगर आप भी इन्हें फेंक देते हैं, तो आज से ही अपनी आदत बदल लीजिए। आइए जानते हैं कि आप इनका स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
Image: freepik
अंडे के छिलकों में कैल्शियम कार्बोनेट होता है। टमाटर- मिर्च के पौधों में छिलकों को धोकर, सुखाकर उनका पाउडर बना लें। इसे मिट्टी में मिलाने से पौधों को भरपूर पोषण मिलता है और वे तेजी से बढ़ते हैं।
Image: freepik
जले हुए बर्तनों- सिंक पर जमी चिकनाई को हटाना बहुत आसान है। अंडे के छिलकों को दरदरा पीस लें, उसमें थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। इससे बर्तनों को रगड़ने पर जमा हुआ कालापन और जिद्दी दाग निकल जाते हैं।
Image: freepik
छिपकलियों और कीड़े-मकौड़ों को भगाने का सबसे सस्ता और आसान इलाज अंडे के छिलके हैं।
Image: freepik
घर के उन कोनों या रास्तों पर अंडे के छिलके रख दें जहां से कीड़ों आते हैं। गंध से छिपकलियां- छोटे कीड़े दूर भाग जाते हैं।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.