Trisha Krishnan: साउथ की मशहूर अदाकारा तृषा कृष्णन बीते कुछ समय से सुर्खियों में हैं जब उनका नाम तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय थलपति के साथ जोड़ा गया। अब हाल ही में एक्ट्रेस को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में वोट डालते हुए देखा गया था जिसके बाद उन्होंने इंक लगी उंगली की एक फोटो भी शेयर की है।
तृषा कृष्णन को आज चेन्नई के विशेष मतदान केंद्र पर देखा गया था जहां उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डाला। उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तृषा कृष्णन कर रहीं थलापति विजय को सपोर्ट?
तृषा कृष्णन उन कई कॉलीवुड हस्तियों में शामिल थीं जिन्होंने 23 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपना वोट डाला। उन्हें सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर हरे रंग की कॉर्ड सेट पहने देखा गया था जिसमें वो हमेशा की तरह काफी ग्रेसफुल लग रही थीं।
वोट डालने के बाद तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए एक फोटो शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वो अपनी कार में बैठी हुई फोटोग्राफरों के लिए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में एक उंगली और ईविल आई वाली इमोजी भी लगाई है।
तृषा कृष्णन का पोस्ट क्यों हुआ वायरल?
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान एक्ट्रेस द्वारा पोस्ट में लगाए गए गाने पर गया। उन्होंने ‘घिल्ली’ फिल्म के गाने ‘अर्जुनार विल्लू’ के साथ फोटो पोस्ट की है। दिलचस्प बात ये है कि यह गाना उसी फिल्म का है जिसमें वह थलपति विजय के साथ नजर आई थीं। विजय TVK पार्टी से राजनीति में कदम रख रहे हैं। तृषा कृष्णन ने कुछ कहा तो नहीं, लेकिन सॉन्ग सुनकर फैंस को अंदाजा हो गया है कि वो खुले तौर पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय को ही सपोर्ट कर रही हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.