- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (24 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
24 अप्रैल, शुक्रवार को मेष राशि वालों को रुके हुए पैसों का कुछ हिस्सा मिल सकता है। वृष राशि वालों को सरकारी कामों से फायदा मिलने की संभावना है। दफ्तर में दबाव भी बढ़ सकता है। मिथुन राशि वालों के ट्रांसफर होने के संकेत हैं।
कर्क राशि वालों को नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। कन्या राशि वालों को रुका पैसा मिलने और कामकाज में फायदा होने के योग हैं। तुला राशि वालों का रुका काम आगे बढ़ सकता है।
मीन राशि वालों का बिगड़ा काम बन सकता है और इनकम भी बढ़ सकती है। बाकी राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन धैर्य और समझदारी से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
मेष – पॉजिटिव– अपने रोज के काम समय पर पूरे करने से आप अपनी निजी गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर लाभदायक है। घर के अलावा दूसरे कामों में भी उनका योगदान रहेगा। जरूरत पड़ने पर भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा। नेगेटिव- किसी भी तरह के राजनीति जैसे माहौल से दूर रहें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल न होने पर मनोबल गिरने न दे। वाहन या मशीन से जुड़े उपकरणों का उपयोग बहुत सावधानी से करें, क्योंकि कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कुछ दिक्कत रह सकती है, लेकिन इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना ही सही रहेगा। ज्यादा रोक-टोक करने से व्यवस्था बिगड़ सकती है। मार्केट में फंसी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा आज वसूल हो सकता है। लव- अपनी पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध बनाए रखना आपसी प्रेम बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानी परेशान कर सकती है। नियमित जांच जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन की तैयारियों में समय बीतेगा। सरकारी गतिविधियों से आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहें। नेगेटिव- आलस और जल्दबाजी जैसी नकारात्मक आदतों में सुधार लाना जरूरी है। करीबी संबंधियों के साथ व्यवहार करते समय सही शब्दों का प्रयोग करें। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और सही इलाज करवाएं।
व्यवसाय- आज मार्केटिंग और यात्रा से जुड़ी गतिविधियों को स्थगित रखें, क्योंकि इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी जरूरी है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर बॉस और उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा। लव- किसी भी परेशानी में जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह संजीवनी का काम करेगी। विवाहेतर संबंधों का असर घर की सुख-शांति खराब कर सकता है। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। योग और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- आप अपनी पर्सनैलिटी को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। जीवन स्तर को और अच्छा बनाने के लिए आप कुछ संकल्प लेंगे और उन्हें दृढ़ता से निभाने की कोशिश भी करेंगे। बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद व अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं या किसी नए काम से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले उसकी सही तरीके से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। पड़ोसी या मित्रों के साथ फालतू के वाद-विवाद में न पड़ें। इससे संबंधों में खटास आने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहने से मन में चिंता बनी रह सकती है। अपनी कार्ययोजना में कुछ बदलाव लाना जरूरी है, ताकि और बेहतर नतीजे मिल सकें। नौकरीपेशा लोगों के जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा थकान और तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- आपके महत्वपूर्ण कामों में घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपके लिए भाग्योदय जैसा माहौल बनाएगा। भाई या भाई समान संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में फिर से नजदीकी आएगी। हंसी-मजाक और मनोरंजन में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- मेहनत के हिसाब से अच्छा परिणाम न मिलने पर तनाव को खुद पर हावी न होने दें, बल्कि सही समय का इंतजार करें। किसी पर शक करना आपके लिए ही नुकसानदायक हो सकता है। कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति के अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं पर जरूर सोचें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में इस समय मार्केटिंग और संपर्कों को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें और व्यापार से जुड़े कामों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। इससे ज्यादा संपर्क बनेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को मनमाफिक कार्यभार मिल सकता है। लव- दांपत्य जीवन में मिठास बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य- एलर्जी जैसी समस्या परेशान कर सकती है। पेट में जलन और दर्द भी हो सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अच्छा मौका मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में समय बिताने से आप खुद को हल्का-फुल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में उलझने से आपकी मान-हानि हो सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि आपको परेशान कर सकती है, लेकिन शांति से समस्या सुलझाएं। बेवजह की आवाजाही से बचें।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रचार-प्रसार बढ़ाने से आपको लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनजान न रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में कोई गलती या चूक हो सकती है, जिसकी वजह से अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी के सामंजस्य से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता भी बनी रहेगी। फालतू के प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ न करें। स्वास्थ्य- अपनी परेशानियों को किसी भरोसेमंद व्यक्ति से जरूर साझा करें, वरना अवसाद या डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती है। भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत अनुकूल बना हुआ है, इनका भरपूर लाभ लें। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और ये संपर्क बहुत फायदेमंद भी रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है। बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे। नेगेटिव- फालतू खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन फिलहाल उन पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। हो सकता है कि आपको अपनी मेहनत के मुताबिक मनचाहा परिणाम न मिले। फिर भी काम पूरे ध्यान से करें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही के परिणाम कष्टदायक हो सकते हैं। निवेश से जुड़े काम फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। इस समय कोई नया काम या योजना कामयाब नहीं होगी। मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी स्थिति बनी रह सकती है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग बड़ी मात्रा में स्टॉक खरीद सकते हैं। लव- जीवनसाथी के साथ तनाव का असर परिवार पर भी पड़ सकता है, लेकिन आपका सहयोग और समझदारी स्थिति संभाल लेंगे। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा थकान और टेंशन की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बनी रह सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- आप नया घर या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपका फैसला बहुत सही है। पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम भी थोड़े प्रयास से पूरा हो सकता है। लोग आपकी कार्यप्रणाली से प्रभावित रहेंगे। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं, जिसकी वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। कोई उधारी वाला लेनदेन न करें। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत ज्यादा समय लगाकर हाथ आई उपलब्धियां खो सकते हैं।
व्यवसाय- शिक्षा संस्थान और बच्चों से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं, लेकिन मेहनत बहुत रहेगी। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और अपनी योजनाएं गुप्त ही रखें। सरकारी नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार न मिलने से मन परेशान रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह तक पहुंचने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन पेट से जुड़ी किसी परेशानी की वजह से खानपान को नियंत्रित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपनी किसी कल्पना को साकार करने के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। हालांकि आज दिनभर व्यस्तता और थकान बनी रह सकती है, लेकिन इसके साथ बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। अगर जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपने विचारों को सहज बनाए रखें। गुस्सा और अहम आपके काम बिगाड़ सकते हैं। इसलिए समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। फिजूलखर्ची से बचें और बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में पूरा फोकस बनाए रखें। किसी नए काम से जुड़ी योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। शेयर, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में पैसा न लगाएं। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि फाइलवर्क में किसी तरह की गलती हो सकती है। लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक सहमति से विवाह की योजनाएं बन सकती हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा तला-भुना और गरिष्ठ भोजन लेने से बचें। इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आपके काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। बस दिन की शुरुआत में ही किसी भी खास काम को करने से पहले रणनीति तय कर लें। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी में भी परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। नेगेटिव- कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो अभी दिक्कत वैसी ही बनी रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें, क्योंकि इसका असर आपकी सोच पर भी पड़ सकता है। कभी-कभी मन में अनहोनी जैसा डर या वहम बना रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत ज्यादा काम रहेगा, लेकिन अभी लाभ की स्थिति सामान्य ही रहेगी, इसलिए सही समय का इंतजार करें। नई योजनाओं में अभी निवेश न करें। सरकारी कामकाज को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रखने से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में सुखद और व्यवस्थित माहौल बनाए रखेंगे। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी बनेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। मौसम से भी अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- भाग्य का सितारा मजबूत है। आप अपने ज्यादातर काम पूरे करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को अगर किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना है, तो आज समय अनुकूल है। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- अपने स्वभाव में सहजता और धैर्य रखें। कभी-कभी ज्यादा पाने की इच्छा और जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखनी होगी। समय रहते सही कदम उठाने से हालात संभल जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ी और ज्यादा जानकारी हासिल करना जरूरी है। जनरल स्टोर से जुड़े व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा, लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों के बीच कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। लव- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए विवाह की पारिवारिक स्वीकृति लेने का बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव या डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि अपने मन की बातें किसी भरोसेमंद व्यक्ति से जरूर साझा करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- बच्चों को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। इससे आप तनावमुक्त होकर अपनी दूसरी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। किसी शुभ या धार्मिक काम में खर्च करके आपको खुशी मिलेगी। किसी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। नेगेटिव- आज कोई भी काम बिना योजना के और जल्दबाजी में न करें। पारिवारिक या निजी समस्या को गुस्से की बजाय समझदारी और शांति से संभालें। किसी संबंधी के साथ चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए आपके प्रयास जरूरी रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल गतिविधियों को और बेहतर बनाएगा। लेकिन इस समय किसी भी तरह का उधार वाला लेनदेन न करें। उच्च अधिकारियों का आपके प्रति व्यवहार अनुकूल रहेगा। बॉस के साथ कामकाज को लेकर मीटिंग होने की संभावना है। लव- दांपत्य संबंधों में अच्छा सामंजस्य रहेगा और आपसी मधुरता भी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- आप अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। ऐसा करना आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- आज निस्संदेह कोई बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा। कई तरह की गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी और इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव या नवीनीकरण को लेकर कुछ विचार-विमर्श होंगे। अविवाहित लोगों के लिए दिन कोई खुशखबरी ला सकता है। नेगेटिव- अपनी इच्छा के खिलाफ कोई बात होने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है। ससुराल पक्ष के किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। साथ ही किसी तरह के स्थान परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर तनाव भी बना रहेगा।
व्यवसाय- अनजान लोगों के साथ अपनी व्यावसायिक गतिविधियां साझा न करें, क्योंकि आपके साथ धोखा या विश्वासघात होने की आशंका है। आय की स्थिति बेहतर होगी, लेकिन साथ में खर्चे भी बने रहेंगे। ऑटोमोबाइल से जुड़े कारोबार में आय बढ़ने की संभावना है। लव- पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा, जिससे घर में अनुशासित माहौल बना रहेगा। फिजूल के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही न करें। एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
