Tribit XSound Plus 2 दमदार बास, क्लियर साउंड और लंबी बैटरी लाइफ वाला Bluetooth Speaker है। 30W ऑडियो आउटपुट, Bluetooth 5.3 और IPX7 वाटरप्रूफ डिजाइन से लैस है। इस स्पीकर का हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया और अब अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Tribit XSound Plus 2 को देखते ही यह समझ आ जाता है कि कंपनी ने इसे पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसका डिजाइन सिंपल जरूर है लेकिन पहली नजर में ही मजबूत महसूस होता है। स्पीकर पर रबर फिनिश दी गई है, जबकि किनारों पर रबराइज्ड प्रोटेक्शन मिलता है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान होने वाले छोटे-मोटे झटकों से बचाता है। इसका साइज ऐसा है कि इसे आसानी से बैग में रखा जा सकता है। चाहे आप ट्रिप पर निकल रहे हों या फिर दोस्तों के साथ आउटडोर गेट-टुगेदर प्लान कर रहे हों, इसे साथ ले जाना मुश्किल नहीं लगता। कई दिनों तक लगातार इस्तेमाल के दौरान इसकी बिल्ड क्वालिटी भरोसेमंद लगी और यह कहीं से भी सस्ता या कमजोर प्रोडक्ट महसूस नहीं हुआ। IPX7 वाटरप्रूफ रेटिंग इसकी एक बड़ी खासियत है। इसका मतलब है कि हल्की बारिश, किचन में पानी की छींटें या पूल साइड इस्तेमाल के दौरान आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
साउंड क्वालिटी ने किया हुए सरप्राइज
Tribit XSound Plus 2 की सबसे बड़ी ताकत इसकी साउंड क्वालिटी है। आमतौर पर इस साइज के स्पीकर्स में या तो बास ज्यादा होती है या फिर वोकल्स कमजोर पड़ जाते हैं, लेकिन यहां कंपनी ने दोनों के बीच अच्छा बैलेंस बनाने की कोशिश की है। रिव्यू के दौरान हमने इसमें बॉलीवुड, पंजाबी, रोमांटिक, EDM और अंग्रेजी पॉप म्यूजिक समेत अलग-अलग तरह के गाने सुनकर देखे। Arijit Singh और Sonu Nigam जैसे सिंगर्स के गानों में वोकल्स साफ सुनाई देती हैं, जबकि Honey Singh और AP Dhillon जैसे हाई-एनर्जी ट्रैक्स में स्पीकर का जोश अलग ही नजर आता है।
सम्बंधित सुझाव
जब हमने इस स्पीकर को मूवी और वेब सीरीज के दौरान प्रोजेक्टर से कनेक्ट किया तो स्पीकर से डायलॉग्स साफ और क्लियर सुनाई दे रहे थे और बैकग्राउंड म्यूजिक भी सही तरीके से सुनाई दे पा रहा था। छोटे और मध्यम आकार के कमरों के लिए इसकी ऑडियो परफॉर्मेंस पूरी तरह बेस्ट है।
XBass टेक्नोलॉजी का मिला फायदा
Tribit ने इस स्पीकर में अपनी खास XBass टेक्नोलॉजी दी है, जो इसे बाकी कई Bluetooth स्पीकर्स से अलग बनाती है। स्पीकर पर मौजूद डेडिकेटेड बटन दबाकर XBass मोड को एक्टिव किया जा सकता है। XBass ऑन करते ही लो-फ्रीक्वेंसी साउंड काफी बढ़ जाती है और बास ज्यादा गहरी महसूस होने लगती है। EDM, Hip-Hop और पार्टी सॉन्ग्स सुनने वाले यूजर्स को यह फीचर जरूर पसंद आएगा। खासकर आउटडोर इस्तेमाल के दौरान इसका फायदा साफ महसूस होता है।
हालांकि अगर आप क्लासिकल म्यूजिक, सूफी गाने या वोकल्स पर ज्यादा फोकस करने वाले ट्रैक्स सुनते हैं तो आपको XBass मोड थोड़ा ज्यादा तेज लग सकता है। अच्छी बात यह है कि जरूरत के हिसाब से इसे कभी भी ऑन या ऑफ किया जा सकता है।
फुल वॉल्यूम पर बना देगा पार्टी का मूड
कई Bluetooth स्पीकर्स की एक आम समस्या होती है कि जैसे-जैसे वॉल्यूम बढ़ती है, साउंड डिस्टॉर्ट होने लगती है। Tribit XSound Plus 2 में यह समस्या बहुत कम देखने को मिली। करीब 80 से 90 प्रतिशत वॉल्यूम तक साउंड काफी क्लियर रहती है और ऑडियो में डिटेलिंग बनी रहती है। छोटे आउटडोर इवेंट, हाउस पार्टी या दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर के दौरान इसकी आवाज महसूस होती है। यही वजह है कि यह सिर्फ पर्सनल लिसनिंग के लिए ही नहीं बल्कि घर पर चल रही पार्टी में भी यह स्पीकर अच्छा ऑप्शन है।
बैटरी लाइफ बड़ी ताकत
साउंड क्वालिटी के बाद जो फीचर इस स्पीकर को अच्छा बनाता है वो है इसकी बैटरी लाइफ। हमारे अनुसार यह स्पीकर 18 से 20 घंटे तक आराम से चलता रहता है। नार्मल वॉल्यूम पर हमने इस स्पीकर को इतनी देर यूज किया है। अगर आप लगातार हाई वॉल्यूम और XBass मोड का इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी थोड़ी जल्दी खत्म होती है।
Bluetooth और कनेक्टिविटी कैसी
Tribit XSound Plus 2 में Bluetooth 5.3 सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से कनेक्शन प्रॉपर रहता है। स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप के साथ इसे पेयर करना आसान है और एक बार कनेक्ट होने के बाद बार-बार डिस्कनेक्ट होने जैसी समस्या नहीं आती। वीडियो देखते समय ऑडियो लैग भी काफी कम महसूस हुआ। यही वजह है कि इसे सिर्फ म्यूजिक ही नहीं बल्कि मूवी और यूट्यूब कंटेंट देखने के लिए भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।
आपको खरीदना चाहिए या नहीं?
Tribit XSound Plus 2 स्पीकर्स में दमदार साउंड, XBass टेक्नोलॉजी, लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है। यह स्पीकर खासकर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा पैसा खर्च किए बिना अच्छी साउंड क्वालिटी चाहते हैं। कुल मिलाकर Tribit XSound Plus 2 एक ऐसा स्पीकर है जो अपनी कीमत के हिसाब से शानदार परफॉर्मेंस देता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में निराश नहीं करता। अगर आप बहुत प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं तो इसका लुक थोड़ा सिंपल लग सकता है। अगर आप Tribit XSound Plus 2 साउंड स्पीकर को खरीदना चाहते हैं तो आप 5100 रुपए इसे अमेजन से खरीद सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.