Suryakumar Yadav Baby Shower : भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. गोदभराई के वायरल वीडियो में देविशा गोल्डन ऑरेंज साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है.
ख़बरें फटाफट
लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, सूर्या और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी की गोदभराई की रस्म का वीडियो सामने आया है.
Suryakumar Yadav Baby Shower : भारतीय क्रिकेट के ‘मिस्टर 360’ यानी सूर्यकुमार यादव के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. इस खुशी के मौके पर सूर्या और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी की गोदभराई (Baby Shower) का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. भारतीय कप्तान यादव अब अपनी जिंदगी की एक नई और बेहद खूबसूरत पारी शुरू करने जा रहे हैं. लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, सूर्या और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी की गोदभराई की रस्म का वीडियो सामने आया है.
इस वीडियो ने कंफर्म कर दिया है कि यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
वायरल वीडियो में ‘मॉम-टू-बी’ देविशा शेट्टी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने इस खास मौके के लिए गोल्डन-ऑरेंज शेड की पारंपरिक साड़ी पहनी, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था. वहीं सूर्या भी अपनी पत्नी का हाथ थामे बेहद खुश और एक्साइटेड दिखे. फैंस को देविशा का यह सादगी भरा ‘रॉयल लुक’ काफी पसंद आ रहा है.