Happy Holi 2026 Wishes: होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, यह दिलों को जोड़ने का मौसम है. जैसे ही फाल्गुन की हवा में गुलाल घुलता है, रिश्तों की दूरियां भी रंगों में भीगने लगती हैं. कोई बचपन की शरारतें याद करता है, तो कोई दोस्तों के साथ की गई पुरानी होली को. साल 2026 की होली एक बार फिर हमें मौका दे रही है रंगों के जरिए अपने लोगों को याद करने का, गिले-शिकवे भुलाने का और मुस्कानें बांटने का. ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों या साथी को खास अंदाज़ में विश करना चाहते हैं, तो यहां पेश हैं दिल से लिखी गई 10 शायरियां, जो आपके संदेश को और भी यादगार बना देंगी.
1. रंगों की बौछार हो, खुशियों की बहार हो, इस होली 2026 पर आपका हर दिन त्योहार हो. आज के दिन की शुरुआत इस तरह के दिल को छू जाने वाले शुभकामना संदेश के साथ करें.

2. गुलाल का रंग, गुजिया की मिठास, मुबारक हो आपको होली का खास एहसास. ये मजेदार और दिल को छू जाने वाले मैसेज आपके अपनों के साथ रिश्ते में मजबूती लाएंगे.

3. रंग लगा कर कहें दिल से, होली मुबारक हो आपको पूरे दिल से. होली का त्योहार हर किसी के दिल में एक नई उमंग जगाता है. रंगों के इस त्योहार को आप अपनों के साथ दिल से मनाएं और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें शुभकामना संदेश भेजें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

4. पिचकारी की धार, अपनों का प्यार, मुबारक हो होली का रंगीन त्योहार.

5. भीगे चेहरे पर मुस्कान रहे, हर गम से आप अनजान रहें, होली 2026 आपके जीवन में सिर्फ खुशियों की उड़ान रहे. इस तरह के शुभकामना संदेश आप अपने से छोटों को भेज सकते हैं.

6. रंगों में घुली रहे आपकी हर दुआ, खुशियों से भरा रहे आपका हर सुबह-संध्या.

7. ना रहे कोई मलाल, ना रहे कोई शिकवा, इस होली मिट जाए हर दिल का फासला. ये संदेश आप अपने उन दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं जिनसे आपकी बातचीत लंबे समय से नहीं हुई है या उनके मन में कोई गिले शिकवे हैं.

8. लाल गुलाल, हरा अबीर, आपके जीवन में आए खुशियों की लकीर. छोटा सा दिखने वाला ये शुभ कामना संदेश आपके जीवन में बड़ी खुशियां ला सकता है.

9. रंग बरसे आपके आंगन में, सपने सजे हर दर्पण में, होली 2026 लाए सौगात खुशियां हर क्षण में. छोटे-छोटे शुभकामना संदेश आपके और आपके अपनों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनाते हैं.

10. दोस्ती का रंग सबसे खास, होली पर बढ़े अपना विश्वास, रंगों संग भेजें यह पैगाम, हमेशा रहे आपका साथ. ये शायरी आप अपने दोस्तों को भेज कर आज के दिन को और यादगार बना सकते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.