UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.
रामादेवी चौराहे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
कानपुर के रामादेवी चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक (UK 06 CB 1303) ने पैदल जा रहे एक अज्ञात युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है.
बनारस में संगीत घराने की अनोखी होली
बनारस में आपने मसाने की होली देखी, सांस्कृतिक होली देखी, घाट की होली देखी, लेकिन आज होली के दिन हम आपको बनारस के संगीत घराने की होली दिखा रहे हैं. जहां होली के दिन पहले महादेव और सरस्वती को अबीर लगाकर संगीत की साधना होती है और दिल होली खेली जाती है. जिसमें होली के पारंपरिक गीत शामिल होते हैं. गीत संगीत से भरपूर क्लासिकल गानों के साथ होली की खुमारी चढ़ती है.
About the Author

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.