ट्रैविस हेड ने आखिरकार आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली के साथ हुए हैंडशेक विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कहा सुनी हुई थी, जिसके बाद कोहली ने उनसे हाथ तक नहीं मिला था।
ऑनलाइन गाली-गलौज से परिवार पर असर
इस विवाद ने पर्सनल मोड़ तब ले लिया जब हेड की पत्नी, जेसिका डेविस ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस से गाली-गलौज वाले मैसेज मिले।
हेड ने माना कि ऑनलाइन रिएक्शन मुश्किल था, खासकर उनके परिवार के लिए, हालांकि उनका मानना है कि एक प्रोफेशनल एथलीट होने के नाते इस तरह का अटेंशन मिलना जरूरी है।
“मुझे लगता है कि जेसिका और मेरा चीजों को देखने का नजरिया बहुत अच्छा है। हम इसी दुनिया में रहते हैं, और मुझे लगता है कि वह इस तरह की चीजों को जिस तरह से हैंडल करती है, वह कमाल की है।
यह ज्यादातर फैमिली की बातें थीं, जो फैमिली के दूसरे सदस्यों तक पहुंच गईं, जिन्हें ऐसी बातें ज्यादा नजर नहीं आतीं।”
हेड ने पूरे एपिसोड में शांत रहने के लिए अपनी पत्नी की भी तारीफ़ की, और कहा, “कुछ दिनों में हर कोई इसे भूल जाता है। उसने इसे बहुत अच्छे से संभाला। शायद यह दूसरों के साथ इसे संभालने और चीज़ों को लेकर दूसरे लोगों के नज़रिए से है।”
आरसीबी ने जीता लगातार दूसरा खिताब
बता दें, रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंचर्स बेंगलुरु अपना आईपीएल टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रही। आरसीबी ने बैक टू बैक अपना दूसरा खिताब जीता। इस सीजन भी विराट कोहली टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। आरसीबी को दूसरी ट्रॉफी जिताने में भी उनकी अहम भूमिका रही थी।
कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सिर्फ वनडे में ही एक्टिव है। उनका सपना अब भारत के लिए 2027 वर्ल्ड कप जीतना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.