क्या आज शनिवार को बंद है बैंक (Bank Closed Today)
आज जुलाई महीने का चौथा शनिवार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार आज के दिन बैंक कर्मियों की छुट्टी रहती है। बता दें, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुला रहता है। जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक कर्मियों की छुट्टी रहती है।
डिजिटल सर्विसेज चालू रहेंगी
आज भले ही बैंक की सर्विसेज उपलब्ध नहीं रहेंगी। लेकिन इसके बाद भी नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से काम किए जा सकेंगे। अगर किसी ग्राहक को बैलेंस चेक करना है, यूपीआई से पैसा ट्रांसफर करना, बिल का भुगतान करना है तो वह नेट बैंकिग या फिर मोबाइल बैंकिंग के जरिए ये काम आसानी से कर पाएगा। इसके अलावा अकाउंट खोलने से लेकर, केवाईसी अपडेट, लोन के एप्लीकेशन, डेबिट कार्ड के लिए रिक्वेस्ट आदि भी आज जनरेट किया जा सकेगा।
अगस्त के महीने में कब-कब बंद रहेगा बैंक
जुलाई के महीने में आज शनिवार और कल रविवार के बाद अब कोई भी छुट्टी बैंक कर्मियों की नहीं है। अगस्त के महीने में कई प्रमुख त्योहार हैं जिसकी वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
सबसे पहली छुट्टी 4 अगस्त को है। इस दिन केर पूजा की वजह से बैंक अगरतला में नहीं खुलेंगे। 8 अगस्त को गंगटोक में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। 13 अगस्त को इम्फाल में भी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन यहां कोई काम काम बैंक की शाखाओं में नहीं होगा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर के बैंकों में रहेगी छुट्टी
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से देश भर के बैंकों में कोई काम-काज नहीं होगा। श्रीनगर से लेकर लखनऊ, हैदराबाद, तिरुअनंतपुरम् तक और अहमदाबाद से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हर जगह बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
अगस्त के महीने में ही है रक्षा बंधन
19 अगस्त को अगरतला बंद रहेंगे। 25 अगस्त को कोच्चि, विजयवाड़ा और तिरुअनंतपुरम् में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहने वाली है। इन इलाकों में बराफात का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, देश के कुछ हिस्सों में 26 अगस्त को यह त्योहार मनाया जाएगा। 28 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। इस दिन भी देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.