Hotel Safety Hack: सोशल मीडिया पर होटल सेफ्टी से जुड़ा एक हैक काफी वायरल हो रहा है। इस हैक में लोग होटल रूम में बेड के नीचे बोतल डाल रहे हैं। कारण बड़ा दिलचस्प है और सेफ्टी के लिहाज से आपको भी जरूर पता होना चाहिए।
क्या है ये वायरल होटल सेफ्टी हैक?
इस हैक के मुताबिक अगर आप किसी भी होटल रूम में ठहर रहे हों, तो पानी की बोतल को बेड के नीचे फेंककर जरूर चेक करें। इसका मकसद ये जानना है कि कहीं बेड के नीचे कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति तो मौजूद नहीं है। दरअसल जब आप बेड के नीचे बोतल डालते हैं और वो आराम से दूसरी तरफ से निकालकर बाहर आ जाती है, तो इसका मतलब है कि बेड के नीचे कुछ भी ऐसा मौजूद नहीं है जिससे डरने या उसके बारे में सोचने की जरूरत हो।
बोतल सरकाने के पीछे दिलचस्प है वजह
अक्सर थक हारने के बाद जब हम होटल रूम में जाते हैं, तो कोई भी झुककर बेड के नीचे चेक करना नहीं चाहता। ऐसे में सबसे सिंपल यही है कि आप एक पानी की बोतल लें और उसे बेड के नीचे सरका दें। अगर ये दूसरी तरफ से आसानी से बाहर निकल जाए, तो टेंशन वाली कोई बात नहीं है। वहीं अगर बोतल बेड के नीचे ठहर जाती है, तो एक बार चेक अर लेना ज्यादा सेफ रहता है।
क्या वाकई सेफ्टी सुनिश्चित करता है ये हैक?
जरूरी नहीं है कि बेड के नीचे कोई व्यक्ति या संदिग्ध चीज ही रखी हुई हो। कई बार कोई फर्नीचर या सामान भी रख हुआ हो सकता है। ऐसे में बोतल फंसने पर तुरंत डरने की जरूरत नहीं है। आप खुद झुककर चेक कर सकते हैं या फिर अगर आपको जरा सा भी शक है, तो होटल स्टाफ को बुलाया जा सकता है। मोटे तौर पर देखें तो हां, कुछ हद तक ये हैक सेफ्टी के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है लेकिन सिर्फ इसपर निर्भर रहना समझदारी नहीं है।
सेफ्टी के लिए इन टिप्स का रखें ध्यान
- कमरे का मेन डोर, दरवाजे, लॉक और सेफ्टी लैच ठीक से चेक करें।
- खिड़कियों और बालकनी पर भी नजर जरूर मार लें।
- बेड के नीच, पर्दों के पीछे या बाथरूम जैसे हिस्से जरूर चेक करें; यहां किसी के छिपने की आशंका हो सकती है।
- कमरे में संदिग्ध सामान, वायरिंग या कोई डिवाइस दिखे तो होटल स्टाफ को बताएं। खुद छूने की कोशिश ना करें।
- किसी अनजाने व्यक्ति के लिए दरवाजा ना खोलें।
- होटल का रिसेप्शन नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फोन में सेव रखें।
- अपना रूम नंबर हर किसी के साथ शेयर ना करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.