सितंबर का महीना आने में बस 15 दिन ही बचे हैं और ट्रैवल के शौकीन लोग बारिश के खत्म होने का इंतजार करने लगते हैं। तो अगर आपको भी घूमने जाना है तो सितंबर महीने में इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जाएं।
कल्पा, हिमाचल प्रदेश
पहाड़ों पर घूमने का शौक आपको हमेशा उधर ही खींचता है तो हिमाचल के छोटे से गांव कल्पा जाएं। बारिश के बाद ये जगह हरियाली से भरी होती है और भीड़भाड़, शोर-शराबे का नामोनिशान नहीं होता। बस सेब के बाग और पुराने मंदिरों, मोनेस्ट्री के दर्शन करने का मौका होता है। ये जगह आपकी थकान दूर करने वाली डेस्टिनेशन हो सकती है।
पुरी, उड़ीसा
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पाए लेकिन दर्शन की तमन्ना दिल में हैं तो सितंबर का मौसम सबसे सही है। भुबनेश्वर से मात्र दो घंटे की दूरी पर पुरी पहुंचे और फिर भगवान के दर्शन के साथ ही आसपास की जगहों को एक्स्प्लोर जरूर कर लें। ये जगह आपके एडवेंचर और आध्यात्म दोनों तरह की ट्रिप को एक साथ पूरा कर देगी।
खजुराहो, मध्य प्रदेश
कुछ ऐतिहासिक और पुरानी इमारतों को देखने का शौक रखते हैं और बजट भी ज्यादा नहीं है तो मध्य प्रदेश के खजुराहो की सैर जरूर करें। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल ये जगह अद्भुत है। शिव जी के मंदिर के अलावा यहां पर खजुराहों की कला देखने दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। सितंबर का मौसम इस जगह को विजिट करने के लिए बेस्ट है।
उदयपुर
झीलों के शहर उदयपुर को घूमने का बेस्ट टाइम सितंबर हो सकता है। धूप थोड़ी हल्की हो जाती है और आप इस शहर को अच्छी तरह से एंज्वॉय कर पाते हैं। सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी, फतेहसागर लेक, लेक पिछोला, जगमंदिर पैलेस, क्रिस्टल गैलरी, मोती मगरी जैसी जगहों को एक्सप्लोर करना है तो सितंबर का महीना बेस्ट हो सकता है।
धर्मशाला और मैकलोडगंज
बारिश के बाद हिमाचल की वादियों की सैर करनी है तो धर्मशाला और मैकलोडगंज बेस्ट प्लेस हो सकते हैं। तिब्बती कल्चर और हिमाचली कल्चर को करीब से देखना है तो इन जगहों को एक्सप्लोर करें। बारिश के बाद यहां पर वाटरफॉल्स, कांगड़ा फोर्ट जैसी जगहों पर घूमना है तो सितंबर में ट्रैवल का प्लान करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.