इस महीने वेलफायर खरीदने पर ग्राहकों को कुल 7,16,148 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। ये कंपनी की तरफ से अपने पोर्टफोलियो में दिया जाने वाला सबसे बड़ा डिस्काउंट भी है। वेलफायर के MY25 पर कंपनी 3.77 लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है।
टोयोटा वेलफायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टोयोटा वेलफायर में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल में 2.5-लीटर इनलाइन चार-सिलेंडर डीओएचसी इंजन मिलता है, जो 142 किलोवाट का अधिकतम पावर आउटपुट और 240 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर और हाइब्रिड बैटरी के साथ जोड़ा गया है, जिससे कम एमिशन होता है। सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक मॉडल को जीरो एमिशन मोड पर 40% दूरी और 60% समय तक चलने में सक्षम माना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह 19.28 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देती है।
इसे तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन प्लैटिनम पर्ल व्हाइट, जेट ब्लैक और प्रेशियस मेटल में पेश किया गया है। वेलफायर पर तीन इंटीरियर कलर ऑप्शन सनसेट ब्राउन, न्यूट्रल बेज और ब्लैक हैं। इस लक्जरी एमपीवी में सीटों के बीच की दूरी बढ़ने से यह अब अधिक स्पेशियस हो गई है। ड्राइविंग पोजीशन में अपडेट कर आगे और सेकेंड रो की सीटों के बीच की दूरी बढ़ा दी गई है। सीटों की तीसरी लाइन पर साइड क्वार्टर ट्रिम और पिछले डोर के ट्रिम को पतला बनाया गया है।
अंदर एक बहुत लंबा ओवरहेड कंसोल है, जिसे रूफ के बीच में लगाया गया है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए कई कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें 15 जेबीएल स्पीकर, एपल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कॉम्पेबिलिटी के साथ 14-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एक्जीक्यूटिव लाउंज 14 इंच की पिछली सीट काफी ज्यादा कंफर्टेबल है। मॉडल में ऑटोमैटिक मूनरूफ शेड्स के साथ पुल-डाउन साइड सन ब्लाइंड्स फीचर्स है, जो रूफ से ज्यादा धूप नहीं आने देता है। सेकेंड रो की सीट्स में मसाज फंक्शन के साथ-साथ प्री-सेट मोड भी मिलता है।
यह मॉडल अब रिमोट डोर लॉक/अनलॉक, एयर कंडीशनिंग, इमरजेंसी सर्विस, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स, ड्राइवर मॉनिटरिंग अलर्ट जैसी 60 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। टोयोटा का यह मॉडल सेफ्टी में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स से लैस है। अन्य सेफ्टी फीचर्स में यह क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्टेंस, हाई बीम एलईडी हेडलैंप और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ आती है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.