मुसाफिर कैफे नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है। अगर आपको ये सीरीज पसंद आई है तो हम आपको ओटीटी की 7 ऐसी रोमांटिक सीरीज के नाम बता रहे हैं जिन्हें आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
1.ताज महल 1989
OTT: नेटफ्लिक्स
सीरीज के बारे में: ये सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी। सीरीज की कहानी साल 1989 में सेट की गई है। ये सीरीज अलग-अलग उम्र के लोगों के बीच प्यार की परिभाषा को दिखाती है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इस सीरीज में नीरज काबी, गीतांजलि कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और अंशुल चौहान जैसे कलाकार नजर आए हैं।
2. मॉडर्न लव मुंबई
OTT: प्राइम वीडियो
सीरीज के बारे में: मॉडर्न लव मुंबई एक एंथोलोजी है। इस सीरीज में 6 अलग-अलग कहानियां हैं जो प्यार के अलग-अलग रूपों के बारे में बात करती है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इस सीरीज में अरशद वारसी, चित्रांगदा सिंह, सारिका ठाकुर और प्रतीक गांधी जैसे कलाकार नजर आए हैं।
3. ब्रोकन बट ब्यूटीफुल
OTT: प्राइम वीडियो (सीजन 1) और जी5 (सीजन 2)
सीरीज के बारे में: ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के तीन सीजन आ चुके हैं। हालांकि, अब ओटीटी पर केवल दो सीजन ही मौजूद हैं। आपको ये दो सीजन बेहद इमोशनल करने वाले हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है।
4. मिसमैच्ड
OTT: नेटफ्लिक्स
सीरीज के बारे में: डिंपल और ऋषि की कहानी पिछले तीन सीजन्स से लोगों को एंटरटेन कर रही है। एक गलतफहमी से शुरू हुआ डिंपल और ऋषि का रिश्ता शुरू होता है। ये रिश्ता तीन सीजन्स तक अपने उतार-चढ़ाव से गुजरता है। अब सीरीज का चौथा और आखिरी सीजन आनेवाला है। फैंस चौथे सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6 है।
5. बारिश
OTT: जियो हॉटस्टार
सीरीज के बारे में: ये सीरीज साल 2019 में रिलीज हुई थी। गौरवी करमारकर और अनुज मेहता की ये लव स्टोरी काफी प्यारी है। दो अलग-अलग बैकग्राउंड से आनेवाले गौरवी और अनुज की शादी तय होती है। ये अरेंज्ड मैरिज में प्यार की परिभाषा ये सीरीज दिखाती है। सीरीज में शर्मन जोशी और आशा नेगी लीड रोल में नजर आई हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।
6. ए सूटेबल बॉय
OTT: नेटफ्लिक्स
सीरीज के बारे में: सीरीज की कहानी नए-नए आजाद हुए भारत में दो प्यार करने वालों की कहानी दिखाती है। ये सीरीज विक्रम सेठ की साल 1993 में आई इसी नाम की किताब पर आधारित है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है।
7. लिटिल थिंग्स
OTT: नेटफ्लिक्स
सीरीज के बारे में: लिटिल थिंग्स का पहला एपिसोड साल 2016 में आया था। ध्रुव और काव्या की लव स्टोरी एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की तरह शुरू होते-होते सगाई तक पहुंचती है। एक यंग कपल की इस लव स्टोरी के चार सीजन हैं। इसकी आईएडीबी रेटिंग 8.2 है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.